सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी नई फिल्म ‘द वन’ का पहला मोशन पोस्टर रिवील करते हुए फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया। दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनने ये फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में देखने मिलेगी। ये फिल्म एक माइथोलॉजिकल ड्रामा होने वाली है। कहानी पूरी नई और रियल होगी यानी कि ये किसी भी साउथ माइथोलॉजिकल फिल्म का रीमेक नहीं होगा। फिल्म के मुख्य कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा, तम्नना भाटिया, मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी होंगे।
यह भी पढ़ें- ‘वो बिग बॉस कभी नहीं जीतती’, हिना खान का शिल्पा शिंदे के झूठे यौन उत्पीड़न आरोप पर फूटा गुस्सा
फिल्म का पूरा नाम ‘द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ है। फिल्म की कहानी एक दैविक शक्ति के बारे में हैं। फिल्म का पहला मोशन पोस्टर सामने आया, जिसमें एक शख्स हाथ में त्रिशूल लिए नंदी और बाघ से मुकाबला करता दिखाई देता है। अपने एक्स हैंडल पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पोस्ट किया और लिखा- बाघ उसकी दहाड़ है, नंदी उसकी शक्ति, ‘द वन’ उसकी कहानी।
इससे एक बात साफ होती है कि फिल्म ‘द वन’ एक ऐसे सुपरनेचुरल शक्तियों वाले शख्स की कहानी है जिसमें बाघ और नंदी की शक्तियां हैं, हाथ में त्रिशूल होना इस बात का सिंबल है कि वह एक रक्षक की तरह दिखाई दे सकते हैं। इन सभी बातों के बाद भी फिल्म की कहानी के लिए एक्साइटमेंट बरकरार है।
‘द व्वान’ फिल्म पहले 28 अगस्त को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब मेकर्स ने टॉक्सिक फिल्म के कारण इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर 25 सितंबर कर दिया है। ये पोस्टर आपको एक काल्पनिक दुनिया की झलक दिखाता है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा के किरदार की झलक भी दिखाई गई है।
यह भी पढ़ें- ‘खुले विचार रखो लेकिन…’, केतन अग्रवाल केस पर फिर बोलीं कंगना रनौत, युवाओं को दी रिश्तों और सोशल मीडिया पर नसीहत
मेकर्स इससे पहले ‘द लीजेंड ऑफ वन’ नाम की कॉमिक बुक के जरिए इस सिनेमैटिक यूनिवर्स की एक झलक पेश कर चुके हैं, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता को और बढ़ा दिया था। इस फिल्म के निर्माता शोभा कपूर, एकता कपूर, अरुनभ कुमार और नीरज कोठारी हैं। बता दें कि फिल्म का निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा को उनकी पंचायत सीरीज के लिए जाना जाता है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा के इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में भी दर्शकों का कहना है कि अगर फिल्म की बागडोर टीवीएफ के हाथ में है तो ये सुपरहिट होने वाला है। इसके अलावा दर्शकों ने फिल्म के पोस्टर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की तारीफ भी है।
