देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त जॉर्जिया मेलोनी के साथ अपने वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वक्त वह विदेश दौर पर हैं और इस दौरान उनका इटली की प्राइम मिनिस्टर जियोर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी का पैकेट गिफ्ट करते हुए वीडियो सामने आया है। जिसे लेकर अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं। सेलेब्स ने भी पीएम मोदी और मेलोनी के वीडियो पर रिएक्शन दिए हैं।
‘कसौटी जिंदगी की’ फेम श्वेता तिवारी ने भी किया रिएक्ट
पीएम मोदी और मेलोनी के इस वीडियो सेक्शन में श्वेता तिवारी ने कमेंट करते हुए लिखा है, “हाहाहाहा मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है।” उनके कमेंट पर बाकी फैंस भी कमेंट कर रहे हैं।
इनके अलावा भूमि पेडनेकर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “इसी के लिए तो जी रही थी।” अदनान सामी ने हंसने वाला, हार्ट वाला इमोजी शेयर करते हुए लिखा, “लव इट।” सिंगर कनिका कपूर ने लिखा, “लव लव लव दिस सो मच।”
यह भी पढ़ें: करण कुंद्रा ने किया तेजस्वी प्रकाश को शादी के लिए प्रपोज़, खुशी से रो पड़ीं एक्ट्रेस, बोले- मुझे नही लगा था मैं शादी…
इसी बीच एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने भी ब्राउन ड्रेस में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनके साथ कैप्शन में लिखा है, “मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है?” सोशल मीडिया यूजर्स इसे पीएम मोदी और मेलोनी के वीडियो से जोड़ रहे हैं।
बता दें कि पीएम मोदी और मेलोनी की दोस्ती को लेकर इंटरनेट पर काफी वीडियो और मीम्स बनते रहते हैं। उन्हें एक हैशटैग भी दिया गया है, #Melodi। ये दोनों के नामों का मिक्स है Meloni + Modi। यह ट्रेंड पहली बार 2023 के COP28 और फिर 2024 के G7 समिट के दौरान खूब वायरल हुआ था, जब मेलोनी ने मोदी के साथ सेल्फी वीडियो पोस्ट किया था।
