एक्ट्रेस श्वेता तिवारी प्रोफेशनल कारणों को अलावा अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी काफी चर्चाओं में रही हैं। एक्ट्रेस ने भले ही दो शादियां की लेकिन उन्हें एक अच्छा हमसफर शायद कभी मिल ही नहीं पाया। उन्होंने अकेले ही हमेशा अपने बच्चों की परवरिश की और साथ ही साथ अपने अभिनय के काम को भी जारी रखा।

एक्ट्रेस अब जल्द ही प्राइम वीडियो के शो ‘द ट्रेटर्स’ के सीजन 2 में नजर आएंगी। उनके साथ शो में कई मशहूर हस्तियां दिखाई देंगी। रिया चक्रवर्ती, मल्लिका शेरावत, पारुल गुलाटी, अभिषेक मल्हान, मुनव्वर फारुकी, श्वेता तिवारी समेत कई स्टार्स नजर आएंगे। शो ‘द ट्रेटर्स 2’ का पहला प्रोमो सामने आया, जिसमें पूरे शो की एक झलक दिखाई दी।

यह भी पढ़ें- Operation Safed Sagar Review: कारगिल की आसमानी जंग ने जीता दिल या नहीं? जानिए आलोचकों और जनता की राय

इस प्रोमो में श्वेता तिवारी ने अपने पूर्व रिश्तों से जुड़ा एक ऐसा कमेंट कर डाला जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका वो क्लिप वायरल हो रहा है। दरअसल, करण जौहर शो के फॉर्मेट के हिसाब से श्वेता से कहते हैं कि तुम झूठ पकड़ने में माहिर नहीं हो सकती।

इसके जवाब में तुरंत श्वेता तिवारी जवाब देते हुए करण से कहती हैं कि अपने पतियों को चीट करते हुए मैंने ही पकड़ा था। एक्ट्रेस का ये बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। उनके अलावा इस प्रोमो में सभी कंटेस्टेंट्स शो में अपना दिमाग लगाते और छिपे हुए ट्रेटर को पहचानने की कोशिश करते दिखाई दिए।

बात करें श्वेता तिवारी की शादियों की तो, उन्होंने साल 1998 में राजा चौधरी के साथ शादी की थी लेकिन साल 2007 में दोनों का तलाक हो गया था। श्वेता ने राजा पर घरेलू हिंसा और शराब की लत के आरोप लगाए थे। उनकी बेटी पलक तिवारी के पिता राजा चौधरी हैं।

यह भी पढ़ें- ‘जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया’, हर्षद चोपड़ा संग रिश्ते की अफवाहों पर शिवांगी जोशी ने तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस ने साल 2013 में अभिनव कोहली के साथ दूसरी शादी की थी। इस रिश्ते से उनका एक बेटा भी है। शादी के कुछ समय बाद उनके बीच हालात खराब होने लगे और दोनों अलग हो गए।

श्वेता तिवारी से अलग होने के बाद उनके एक्स पति राजा चौधरी ने कई इंटरव्यूज में अपने और श्वेता तिवारी के रिश्तें पर बात की। अब एक्ट्रेस प्राइम वीडियोज के नए शो ‘द ट्रेटर्स 2’ पर नजर आएंगी, शो 13 अगस्त से शुरू होगा, जहां 21 कंटेस्टेंट्स इस गेम का हिस्सा रहेंगे।