दिल्ली में जंतर मंतर पर लंबे समय से हो रहा प्रदर्शन अब खत्म हो चुका है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 25 जुलाई को इस्तीफा दे दिया, अब सोशल मीडिया पर सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके समेत कई लोगों के वीडियोज वायरल हो रहे हैं। एक्ट्रेस श्र्वेता तिवारी ने अभिजीत दीपके के एक वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर तंज कसा है।

श्र्वेता तिवारी का अभिजीत दीपके पर तंज

दरअसल, श्र्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम पर अभिजीत दीपके का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया। वीडियो में अभिजीत को ये कहते सुना जा सकता है कि ‘अब जब धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है तो वो कैबिनेट के किसी भी ऐसे व्यक्ति का इस्तीफा मांग सकते हैं जो उनके मुताबिक काम नही कर रहा है।’

यह भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा से प्रकाश राज तक, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे देने पर बॉलीवुड सेलेब्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

श्र्वेता का सवाल- पंजाब के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा कब?

अभिजीत दीपके के उस वीडियो को इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि अब पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे है, और कॉकरोच जनता पार्टी, तुम वहां कब विरोध प्रदर्शन कर रहे हो?

पंजाब में क्यों हो रही ये मांग

श्र्वेता तिवारी ने यहां अभिजीत के इस वीडियो पर तंज कसते हुए अपनी बात को रखा था। बता दें कि लंबे समय से विपक्ष का आरोप है कि जब पंजाब के छात्र और युवा परीक्षा या पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठाते हैं, जिसके बाद भगवंत मान की सरकार उनकी मांगों को सुनने के बजाय पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज का सहारा लेती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए एक्ट्रेस ने अभिजीत पर सवाल उठाए।

यह भी पढ़ें- ‘किससे पंगा ले रहे हो’, रणवीर शौरी ने मोदी का लिया पक्ष और विपक्ष पर कसा तंज, बयान में बोले- छात्रों के दुख से पैसा बनाने चाहते है

धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

25 जुलाई को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की जानकारी साझा की थी। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सीजेपी समर्थकों और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए जश्न मनाया।

पूरे देश में फैला था छात्र प्रदर्शन

करीब महीनेभर से चल रहे इस प्रदर्शन में कई सेलेब्स ने भी इसमें हिस्सा लिया था। देखते ही देखते ये प्रदर्शन सिर्फ दिल्ली में नहीं बल्कि पूरे देश में देखने मिला। मुंबई, बिहार के तमाम वीडियोज सोशल मीडिया पर देखने मिले। शिक्षा मंत्री के इस्तीफा देने के बाद कई सेलिब्रिटीज ने रिएक्शन दिए। प्रियंका चोपड़ा, विजय वर्मा, सोनाक्षी सिन्हा समेत कई सेलेब्स के रिएक्शन देखने मिले थे।