बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े इस समय अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ के लिए चर्चा में हैं। इस फिल्म में उन्होंने खाघ पदार्थों में होने वाली मिलावट के मुद्दे को उठाया है। आज के समय में ये एक गंभीर सामाजिक मुद्दा है, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल भी नजर आई हैं।
जनसत्ता के दिए इंटरव्यू में श्रेयस तलपड़े से जब पूछा गया कि आजकल सामाजिक मुद्दों पर बनने वाली फिल्मों को राजनैतिक नजरिए से भी देखा जाता है, ऐसे में एक कलाकार की क्या जिम्मेदारी उस फिल्म के लिए बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें- भगवान राम का रोल निभाने रणबीर कपूर को क्यों लगा था डर, एक्टर ने किया खुलासा, बोले-राहा की पहली फिल्म बनेगी ‘रामायण’
इस बात के जवाब में एक्टर श्रेयस तलपड़े ने कहना था कि वो किसी भी फिल्म सामाजिक मुद्दे से जोड़कर नहीं चुनते हैं। एक्टर ने ये भी बताया कि अपने थिएटर्स के दिनों में उन्होंने ऐसे कई नुक्कड़ नाटक किए हैं जिसमें सिर्फ बात ही समाज और राजनैतिक मुद्दों पर की जाती है।
श्रेयस ने बताई कलाकारों का असली जिम्मेदारी
जनसत्ता के साथ बातचीत में एक्टर ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा- ‘हम कलाकार लोग हैं, मैं बहुत पहले से थिएटर्स और स्ट्रीट प्लेज कर चुका हूं। नुक्कड़ नाटक तो होते ही सामाजिक मुद्दों पर हैं और वहां हम चीख चीखकर ऐसा बोलते हैं कि वहां ऐसा हुआ, यहां ऐसा हुआ, क्या करेगी सरकार, क्या करेगी सरकार। हम अपने काम के जरिए वो देने की कोशिश करते हैं।’
श्रेयस ने कहा कि ‘इसमें पॉलीटिकल मुद्दा क्या है, मैं किसी भी फिल्म में ये देखकर काम नहीं करता हूं और वो करना भी नहीं चाहिए क्योंकि वो दोनों काफी अलग चीजे हैं। पॉलीटिकली कुछ चीजें हो रही हैं कि पॉलीटिकल एजेंडा होती है, वो अलग चीजे हैं।’
यह भी पढ़ें- CJP प्रदर्शन से पहले शाहरुख, आमिर से लेकर स्वरा तक… सामाजिक मुद्दों पर कब-कब बोले बॉलीवुड सितारे
दर्शकों की पसंद का ध्यान जरूरी
‘फिल्में जो हैं वो जरूरी रूप से मनोरंजन का माध्यम हैं। लोगों को एंटरटेन करते हुए अगर आप एकाध सामाजिक मुद्दे पर बात करें या एकाध मुद्दा समझाओ या उनको सामने लाओ तो वो दर्शकों को ज्यादा पसंद आता है।’
एक्टर ने आगे कहा, ‘ये ज्यादा इंपैक्टफुल होता है और ज्यादा याद रह जाता है, तो ये हमारा काम है। जो हमे लगता हैं हम वो करते हैं, अब अगर वो ज्यादा ऑडियंस को सेम चीज लगेगी जो हमे लगा है तो फिल्म हिट हो जाती है।’
‘अगर उन्हें ऐसा लगता है कि नही आप कहीं ना कहीं चूक गए या आपकी कुछ चीजें रह गई, तो फिल्म नही चलती है। यह हमारी ओर से एक प्रयास है कि लोगों तक सही जानकारी पहुंचे और साथ ही हम उन्हें बेहतर मनोरंजन भी दे सकें।’
फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’
ज़ी स्टूडियोज़ और एमआईजी प्रोडक्शन एंड स्टूडियोज के सहयोग से बनी फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का निर्देशन चेतन डी.के. ने किया है, जबकि इसकी कहानी और निर्माण सागर बी. शिंदे ने किया है। फिल्म 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल मुख्य भूमिका में हैं।
