अभिनेता श्रेयस तलपड़े से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। 10 फरवरी को मैनपुरी के भोगांव थाने में फिल्म अभिनेता श्रेयस समेत 12 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। भोगांव के मोहल्ला मिश्राना के रहने वाले एक व्यक्ति ने एक्टर और उनके साथियों पर इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि तलपड़े ने अपने साथियों के साथ मिलकर शहर के मोहल्ला मिश्राना में मौजूद मुंबई की एक बैंक ब्रांच में इन्वेस्टमेंट के नाम पर गांव वालों से लाखों रुपये ठगे हैं। फिलहाल सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।
यह भी पढ़ें: अक्षय खन्ना की एग्जिट के बाद ‘दृश्यम 3’ में हुई इस साउथ हीरो की एंट्री, अजय देवगन संग फिर जमेगी जोड़ी
इस लिस्ट में श्रेयस के अलावा समीर अग्रवाल, सानिया अग्रवाल, आरके सेट्टी फंड मैनेजर, संजय मुदगिल, शबाब हुसैन, नरेंद्र नेगी, पंकज अग्रवाल, सुप्रिया, अनुज जैन, अजय श्रीवास्तव और अरविंद त्रिपाठी का नाम शामिल हैं।
क्या है पूरा मामला?
एएनआई ने एफआईआर की कॉपी भी शेयर की है, जिसके अनुसार 14 लोगों ने कोर्ट में शिकायत दी थी, जिसमें बताया कि सागा ग्रुप के संचालक समीर अग्रवाल और पत्नी सानिया ने LUCC बैंक की ब्रांच 2015 में उनके यहां खोली थी। इसमें सैकड़ों लोगों ने इन्वेस्टमेंट किया। फिर जब लोगों ने अपना पैसा वापस मांगा तो उन्होंने लौटाए नहीं फर्जी केस में लोगों को फंसाने की धमकी दे दी।
इसके बाद 2024 में बैंक वहां से हट गया। पीड़ितों का कहना है कि उनके पास जमा किए गए पैसों के सारे डॉक्यूमेंट्स हैं। उनके लाखों रुपये बैंक में फंसे हैं और बैंक के भागने से वह परेशान थे, जिसके बाद उन्होंने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया। फिलहाल कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं, अभी तक श्रेयस या उनकी टीम में से किसी ने भी इस मुद्दे पर कोई रिएक्ट नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: इस फिल्म के कारण कर्जे में डूबे राजपाल यादव, बॉक्स ऑफिस पर बनी डिजास्टर तो एक्टर भुगत रहे हर्जाना
