Lock Upp 2 Winner: ‘लॉक अप 2’ में पहले दिन से शानदार गेम खेलने के बाद श्रेया कालरा ने विनर की ट्रॉफी हासिल कर ली है। शिल्पा शिंदे, शिवांगी जोशी, योगेश रावत और राम कपूर को हराकर श्रेया कालरा ने लॉक अप 2 का खिताब अपने नाम कर लिया। नेटफ्लिक्स के शो का 5 अगस्त को फिनाले हुआ, जिसमें श्रेया कालरा ने जीत हासिल की।
यह भी पढ़ें- Lock Upp 2: कब और कहां देखें ‘लॉक अप 2’ का फिनाले, राम कपूर और शिल्पा शिंदे समेत शो को मिले टॉप 5 कंटेस्टेंट्स
रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ के ग्रैंड फिनाले में दर्शकों को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। लंबे समय तक चले मुकाबले के बाद श्रेया कालरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। उन्होंने फाइनल में मौजूद शिवांगी जोशी समेत अन्य सभी पांच फाइनलिस्ट को पीछे छोड़ते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। जीत के साथ ही श्रेया को चमचमाती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि भी मिली।
पूरे सीजन के दौरान श्रेया ने अपनी मजबूत रणनीति, आत्मविश्वास और बेहतरीन गेम प्लान से दर्शकों का दिल जीता। कठिन टास्क, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों और कई उतार-चढ़ाव के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखने वाली श्रेया ने शुरू से लेकर अंत तक एक दमदार खेल पेश किया और अपने साथियों को कड़ी टक्कर दी। यही वजह रही कि उन्हें दर्शकों का भरपूर समर्थन मिला और अंत में वह विजेता बनकर उभरीं।
यह भी पढ़ें- ‘मैं मर्दों से नफरत करती हूं’, लॉक अप 2 से बाहर आते ही आकांक्षा चमोला का खुलासा, बोलीं- मेरे माता पिता नाखुश थे
ग्रैंड फिनाले के दौरान सभी फाइनलिस्ट ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंतिम फैसले में श्रेया कालरा सबसे आगे रहीं। शो में उनकी शिल्पा शिंदे का साथ दोस्ती को काफी पसंद किया गया। उनकी जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें जमकर बधाइयां दीं और उनकी सफलता का जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर उनकी जीत के कई वीडियो और उनके फैंस के रिएक्शन वायरल हो रहे हैं।
अब फैंस को उम्मीद है कि इस बड़ी जीत के बाद श्रेया कालरा मनोरंजन जगत में नए और बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनेंगी। उनकी यह उपलब्धि उनके करियर के लिए एक अहम पड़ाव साबित हो सकती है।
