श्रेया कालरा ने जब से ‘लॉक अप 2’ में एंट्री ली है, उसी दिन से वह सुर्खियों में बनी हुईं हैं। घर के हर मुद्दे पर उनकी राय सामने आती है और बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ उनके झगड़े भी चर्चा में हैं। इन दिनों उनकी दोस्ती एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे के साथ देखने मिल रही है और उन्हीं से बात करते हुए श्रेया ने खुलासा किया कि एक्टर कुशाल टंडन उनके साथ फ्लर्ट कर रहे थे जब कथित तौर पर वह शिवांगी जोशी के साथ रिश्ते में थे।
साथ ही उन्होंने शिवांगी के बारे में भी बात की और शिल्पा के साथ एक पुरानी बात साझा की। श्रेया ने दावा किया कि उनसे फ्लर्ट करने के बाद ही शिवांगी और कुशाल का ब्रेकअप हुआ था।
यह भी पढ़ें- जब घर परिवार छोड़कर ओशो के आश्रम चली गईं थीं सिंगर | विशाल और रेखा भारद्वाज की बेहद खूबसूरत लव स्टोरी
शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन की पहली मुलाकात टीवी शो बरसातें – मौसम प्यार का के सेट पर हुई थी, जो जुलाई 2023 से फरवरी 2024 तक टेलीकास्ट हुआ था। पर्दे पर उनकी शानदार केमिस्ट्री ने जल्द ही असल जिंदगी में भी जगह बना ली और अक्टूबर तक कुशाल ने ऑफिशियल तौर पर यह स्वीकार कर लिया था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
अब सोशल मीडिया पर श्रेया का ‘लॉक अप 2’ का एक क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में श्रेया और शिल्पा बात कर रहे होते हैं और उसी बात के दौरान श्रेया उन्हें कुशाल टंडन से जुड़ी एक बात बताती हैं। श्रेया कहती है कि ‘उन्होंने और कुशाल ने साथ में एक प्रोमो शूट किया था, हालांकि कुशाल का नाम यहां श्रेया ने काफी धीरे से लिया। श्रेया ने आगे कहा कि शूट के बाद कुशाल ने उन्हें मैसेज किया, मैं उस समय डेट कर रही थी। तब उसका भी शिवांगी के साथ कुछ था। मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता था।’
‘कुशाल ने मुझे मैसेज किया कि तुम्हे ऐसा करना चाहिए था, मैं तुम्हारी प्रोफाइल देख रहा था और मेरे बहुत अच्छे फॉलोवर थे। उसके बाद उसने मुझसे बातें करना शुरू किया। वहां से मुझे वो चीज एक हिंट हुई और मैंने बात करना बंद कर दिया। फिर एक बार शिवांगी और मैं एक दिन सेट पर मिले। उसने मुझे कहा कि हाय, उसने मुझे तुम्हारे बारे में बताया था कि तुमने उसे फॉलो किया और मैसेज किया।’
यह भी पढ़ें- ‘तेंदुए अक्सर मेहमान बनकर आते हैं’, ‘अनुपमा’ की फीस ने पूरा किया अल्पना बुच का सपना, प्रकृति के बीच खरीदा ड्रीम होम
श्नेया ने आगे कहा कि ‘मैंने तभी उसे रोका और कहा कि एक सेकेंड मैं कभी किसी को आगे से मैंसेज नहीं करती हूं, मैं कभी किसी लड़के को आगे से जाकर अप्रोच नहीं करतीं हूं। तो शिवांगी ने कहा कि उसने मुझे यही बताया तो मैंने शिवांगी से कहा आओ, तुम्हें मैसेज दिखाती हूं। मैंने उसे अपना फोन दिया, उसने सब पढ़ा और फिर उसके बाद शिवांगी ने कहा ओके।’
शिल्पा ने शिवांगी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘उसने रोना चालू नहीं किया’ तो श्रेया ने जवाब में कहा कि ‘आगे सेट पर किया, सीन करने के बाद वो रोती थी। 3-4 महीने बाद उस लड़के ने स्टोरी पोस्ट करके ब्रेकअप अनाउंस कर दिया।’
बता दें कि साल 2025 जून में शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन का रिश्ता खत्म हो गया था। इस बात की जानकारी खुद कुशाल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी थी। उन्होंने लिखा था, “मेरे सभी चाहने वालों से बस इतना कहना चाहता हूं कि शिवांगी और मैं अब साथ नहीं हैं। हमारे अलग हुए पांच महीने हो चुके हैं।”
शिवांगी जोशी भी श्रेया के साथ इन दिनों नेटफ्लिक्स पर ‘लॉक अप 2’ में दिखाई दे रही हैं और कुशाल टंडन भी प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘अलायंस’ में दिखाई दे रहे हैं।
