Chetak Screen Awards 2026: मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल ने फिल्म सैयारा के टाइटल ट्रैक के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) का अवॉर्ड जीता। इस कैटेगरी में कड़ी टक्कर देखने को मिली। नामांकित कलाकारों में जैस्मिन सैंडलास और मधुबंती बागची (“शरारत” – धुरंधर), श्रेया घोषाल (“कायदे से” – मेट्रो…इन दिनों), शिल्पा राव (“बरबाद” – सैयारा) और परंपरा टंडन (“हमसफर” – सैयारा) शामिल थीं।

श्रेया की अनुपस्थिति में यह अवॉर्ड निर्देशक मोहित सूरी ने उनकी ओर से स्वीकार किया। इस भव्य समारोह की मेज़बानी आलिया भट्ट, जाकिर खान और सुनील ग्रोवर ने की, जबकि वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी भी मंच का हिस्सा रहे।

चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स, जिसे इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप द्वारा स्थापित किया गया है, भारत के सबसे विश्वसनीय फिल्म अवॉर्ड्स में गिना जाता है, जहां विजेताओं का चयन योग्यता और निष्पक्ष मूल्यांकन के आधार पर किया जाता है।

Chetak Screen Awards 2026: सान्या मल्होत्रा ने OTT फिल्म Mrs. के लिए जीता बेस्ट एक्टर (फीमेल) का अवॉर्ड

इस साल के नामांकन और विजेताओं का चयन 53 फिल्मकारों और कलाकारों की स्वतंत्र स्क्रीन अकादमी ने किया। एक तय प्रक्रिया के तहत पहले फिल्मों की शॉर्टलिस्टिंग हुई, फिर सदस्यों ने वोटिंग के जरिए विजेताओं का चयन किया।

इस मूल्यांकन प्रणाली को यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफोर्निया की डॉ. प्रिया जयकुमार ने तैयार किया, जिसमें क्रिएटिविटी, तकनीकी उत्कृष्टता, इनोवेशन और दर्शकों पर प्रभाव जैसे पहलुओं को ध्यान में रखा गया।

स्क्रीन अकादमी में शूजीत सरकार, दीपा मेहता, श्रीराम राघवन, राम माधवानी, गुनीत मोंगा कपूर, जॉन अब्राहम, कबीर खान, करण जौहर, राजकुमार हिरानी, रेसुल पूकुट्टी, रीमा दास और विद्या बालन जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।

Chetak Screen Awards 2026: अनीत पड्डा ने जीता ‘सैयारा’ के लिए ब्रेकथ्रू न्यू एक्टर फीमेल का खिताब