होली का त्योहार सेलिब्रेट करने के लिए आप कुछ बेहतरीन फिल्मों को भी घर बैठकर ओटीटी पर देख सकते हैं। 15 साल बाद ऐसा हुआ है कि कोई बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में होली के मौके पर रिलीज नहीं हुई है। खैर, आप ओटीटी पर कुछ शानदार फिल्मों का लुत्फ उठा पाएंगे। अगर आप ओटीटी लवर्स हैं, तो यह लेख खासतौर पर आपके लिए है, और होली के दिन इन फिल्मों को देखकर त्योहार का जश्न मना सकते हैं।
सिलसिला
अमिताभ बच्चन और रेखा स्टारर सिलसिला फिल्म साल 1981 में रिलीज हुई थी। यश चोपड़ा की निर्देशित इस मूवी के हिट होली सॉन्ग को भी खूब पसंद किया गया। होली के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म को देख सकते हैं। आईएमडीबी पर मूवी को 7.1 की दमदार रेटिंग मिली है।
शोले
हिंदी सिनेमा की हिट फिल्मों की लिस्ट में शोले का नाम जरूर शामिल किया जाता है। रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी यह फिल्म कल्ट क्लासिक है, जो आपको हंसाने का साथ इमोशनल करने का काम भी करती है। इसमें खलनायक की भूमिका और ज्यादातर सभी डायलॉग को पसंद किया गया। इसे देखने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर जा सकते हैं।
बागबान
अमिताभ बच्चन की बेहतरीन फैमिली ड्रामा फिल्म बागबान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल किया जाता है। 2000 के दशक की इस शानदार मूवी को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर त्योहार के दिन देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: अमिताभ की आवाज, रेखा संग जादुई जोड़ी; पिता हरिवंश राय के लिखे बोल से बना होली का सुपरहिट एंथम
मोहब्बतें
शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन स्टारर मोहब्बतें फिल्म को होली के मौके पर देख सकते हैं। इस मूवी में भी होली का एक यादगार सीन दिखाया गया है। म्यूजिकल रोमंटिक फिल्म मोहब्बतें को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं।
ये जवानी है दीवानी
अयान मुखर्जी की निर्देशित रोमांटिक फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ भी होली वीकेंड पर देखने के लिए परफेक्ट साबित होगी। जिंदगी जीने का एक अलग नजरिया सिखाती है। फिल्म में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण और आदित्य रॉय कपूर जैसे सितारे लीड किरदार की भूमिकाओं में नजर आए हैं। इस फिल्म का आनंद अमेजन प्राइम वीडियो पर घर बैठे उठा सकते हैं।
