टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की सेहत को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। पिछले साल से लिवर कैंसर का इलाज करवा रहीं दीपिका के लिए यह दौर काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। हाल ही में उनकी जांच के दौरान लिवर में करीब 1.3 सेंटीमीटर का सिस्ट पाया गया, जिसके बाद फरवरी में उनकी सर्जरी की गई। सर्जरी के बाद अब वह रिकवरी फेज में हैं, लेकिन उनकी सेहत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और इलाज अभी भी जारी है।

इस मुश्किल समय में उनके पति शोएब इब्राहिम भी गहरे तनाव में हैं। उन्होंने अपने व्लॉग के जरिए खुलासा किया कि पत्नी की हालत को लेकर उन्हें हेल्थ एंग्जाइटी होने लगी है। शोएब ने बताया कि अब दीपिका को हल्की-सी भी परेशानी होती है तो उन्हें डर लगने लगता है और मन में कई तरह की आशंकाएं आने लगती हैं। इस पूरे हालात ने उन्हें मानसिक रूप से भी काफी प्रभावित किया है। उनका कहना है कि वो काम और व्लॉगिंग छोड़कर बस दीपिका का ख्याल रख रहे हैं।

डॉक्टर्स की सलाह के अनुसार, दीपिका और शोएब कोई भी जोखिम लेने के मूड में नहीं हैं। यही वजह है कि वे अलग-अलग अस्पतालों से सेकेंड ओपिनियन ले रहे हैं, ताकि इलाज में किसी तरह की चूक न हो। आगे की स्थिति स्पष्ट करने के लिए एमआरआई सहित कई जरूरी मेडिकल टेस्ट भी करवाए जाने वाले हैं। बीते कुछ दिनों से दोनों का ज्यादातर समय अस्पताल के चक्कर लगाने और रिपोर्ट्स समझने में ही बीत रहा है।

यह भी पढ़ें: रीमेक फिल्मों का ट्रेंड: क्रिएटिविटी या बिजनेस प्लान, जानिए क्यों पुरानी कहानी दोहरा रहा बॉलीवुड | सिनेमा का सिस्टम

वहीं, दीपिका खुद भी इस पूरे सफर से भावुक हो गई हैं। कैंसर और सिस्ट जैसी गंभीर समस्याओं से जूझना उनके लिए आसान नहीं रहा, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी है। मानसिक दबाव और शारीरिक तकलीफों के बावजूद वह मजबूती के साथ इलाज जारी रखे हुए हैं।

इस कठिन समय में शोएब हर कदम पर उनके साथ खड़े हैं। वह न सिर्फ उनका हौसला बढ़ा रहे हैं, बल्कि उनकी देखभाल में भी कोई कमी नहीं छोड़ रहे। दोनों का यह साथ और मजबूत रिश्ता इस मुश्किल दौर में उनकी सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आ रहा है। कुछ समय पहले दीपिका ने अपने व्लॉग में अपने ट्रीटमेंट के बारे में बताया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…