नेटफ्लिक्स के रिएलिटी शो ‘लॉक अप 2’ मे टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा की दोस्ती काफी सुर्खियों में रही। भले ही सीजन खत्म हो चुका है लेकिन दोनों से इंटरव्यूज के दौरान उनकी दोस्ती पर सवाल किए जा रहे हैं। इसी बीच अपने रिश्ते पर जवाब देते हुए एक्ट्रेस का कहना है कि शो में उनकी दोस्ती को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया है।

हर्षद ने शिवांगी के लिए अपने फाइनलिस्ट बनने के मौके को छोड़ दिया था, जिसके बाद शिवांगी जोशी ‘लॉक अप 2’ की पहली रनर अप रही हैं। शो में टॉप 2 में पहुंचने के बाद श्रेया कालरा ने शिवांगी को हराकर जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें- ‘मैं मर्दों से नफरत करती हूं’, लॉक अप 2 से बाहर आते ही आकांक्षा चमोला का खुलासा, बोलीं- मेरे माता पिता नाखुश थे

लॉक अप 2 के सफर पर शिवांगी का बयान

स्क्रीन के साथ बातचीत में शिवांगी जोशी ने शो में अपने सफर पर बात की। उन्होंने कहा कि इस जर्नी के दौरान उन्होंने काफी कुछ सीखा। शिवांगी ने कहा, “यह सफर वाकई बेहद पागलपन भरा और शानदार रहा। यह आसान नहीं था, लेकिन मैंने इस शो से बहुत कुछ सीखा। मुझे पता है कि बहुत से लोग उम्मीद कर रहे थे कि मैं जीतूंगी।”

शिवांगी ने कहा, “आखिरकार जीत सिर्फ एक ही व्यक्ति की होती है। वह शुरुआत से ही इस खेल का हिस्सा रही। उसने खेल में जो भी किया, मुझे यकीन है कि वह शो और मेकर्स की नजर में सही साबित हुआ, और आखिरकार वही विजेता बनी। मैं उसके लिए खुश हूं।”

हर्षद चोपड़ा के साथ दोस्ती पर शिवांगी का बयान

हर्षद के साथ अपनी दोस्ती पर बात करते हुए एक्ट्रेस कहती हैं, “हां, मुझे लगता है कि हर्षद के साथ मेरी दोस्ती को जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। हम बहुत अच्छे दोस्त हैं। शो में आने से पहले भी हम बहुत अच्छे दोस्त थे और आज भी हमारी दोस्ती वैसी ही है। हमारे बीच एक सच्ची दोस्ती है। इतने ज्यादा तनावपूर्ण और इमोशनल माहौल में भी हमारी दोस्ती शो के अंत तक बनी रही और बल्कि और मजबूत हो गई।

“लोगों ने कुछ कमेंट्स देखे हैं और उन्होंने उन्हें अपने-अपने तरीके से समझा है। जहाँ तक सफाई देने की बात है, हम अपनी तरफ से चीज़ें स्पष्ट कर चुके हैं। अब मैं बस इतना ही कहना चाहूंगी कि हमारी दोस्ती पूरी तरह से प्लेटोनिक है । हम शो के अंदर भी और बाहर भी बहुत अच्छे दोस्त हैं।”

आखिर में शिवांगी ने कहती हैं- हर्षद एक शानदार इंसान और बहुत अच्छे इंसान हैं। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूँ कि मेरी जिंदगी में उनके जैसा दोस्त है।

यह भी पढ़ें- ‘हम कुछ समय से…’, हर्षद चोपड़ा ने बताया ‘लॉक अप 2’ में क्यों था शिवांगी जोशी के लिए सॉफ्ट कॉर्नर, अब किसी से नहीं मिलना चाहते अभिनेता

अब नहीं करना चाहती नया रिएलिटी शो

‘लॉक अप 2’ के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, शिल्पा शिंदे, राम कपूर और योगेश रावत थे। शिवांगी जोशी के करियर का ये पहला रिएलिटी शो था, जिस वजह से यह जीत उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है।

शो में उनकी कड़ी टक्कर श्रेया कालरा के साथ देखने मिली थी। एक्ट्रेस अब आगे और कोई नया रिएलिटी शो करने में इंट्रस्टिड नहीं हैं, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि आने वाले समय में वह कई नए और बड़े प्रोजेक्ट्स में जल्द नजर आएंगी।