स्टार प्लस के लोकप्रिय टीवी शो अनुपमा में अपने दमदार किरदार से दर्शकों का दिल जीत चुके शिवम खजूरिया ने हाल ही में अपने करियर, एक्टिंग जर्नी और सेट पर रिश्तों को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने अपने अनुभवों, चुनौतियों और सीख को साझा करते हुए कई दिलचस्प पहलुओं पर रोशनी डाली।

शिवम कहते हैं, ”मुझे फैंस का जो प्यार मिला है, वह वास्तव में अलग लेवल का है। शुरुआत में मैं नेगेटिव किरदार निभाता था, और मेरे लिए यह अनुभव बहुत खास रहा। नेगेटिव रोल्स में चुनौती और सीखने के मौके ज्यादा होते हैं, और खेलने को बहुत मिलता है।”

नेगेटिव किरदारों को लेकर अपने झुकाव पर उन्होंने कहा, ”मैं तो चाहता हूं कि मुझे नेगेटिव किरदार मिले, क्योंकि उसमें एक्टिंग का बहुत दायरा होता है। हर किरदार में अलग शेड्स होते हैं, और मैं चाहता हूं कि इसे दर्शकों तक सही ढंग से पहुंचाऊं।”

‘मुझे होना चाहिए था इसमें’, परेश रावल को हुआ ‘धुरंधर 2’ फिल्म में काम ना करने का पछतावा

‘अनुपमा’ में किरदार और तुलना पर राय

शो में अपने किरदार की तुलना अनुज कपाड़िया से किए जाने पर शिवम ने साफ कहा, ”कोई ऐसा कुछ प्रेशर नहीं होता और मैंने वो देखा नहीं है, कहीं न कहीं वो तुलना इसलिए की जा रही है क्योंकि जिस तरीके से अनुज अनुपमा को प्यार करता था मतलब एक ग्रीन फ्लैग के तौर पर मगर जिस तरीके से दोनों की सोच है उसमें डिफरेंस आ जाता है।”

उन्होंने आगे समझाया, ”एक 24-25 साल का जो लड़का है अगर वो प्यार करता है तो वो कैसे बिहेव करेगा और एक मिडल एज़ इंसान है जो 40+ है, तो जब दो मैच्योर इंसान में प्यार होता है तो वो कैसे बिहैव करेंगे उसमें डिफरेंस होता है। मैं एक इंसान हूं और मुझे 20 साल बाद किसी से प्यार होता है तो मेरा जो प्यार करने का, इजहार करने जा जो तरीका होगा वो बिल्कुल डिफरेंट होगा जैसे मैं अभी प्यार करता हूं या इजहार करता हूं। वक्त के साथ चीजें बदलती हैं इसलिए हमारा किरदार अलग है।”

सेट पर अनुभव और रिलेशनशिप

डेली सोप की चुनौतियों पर बात करते हुए शिवम ने कहा, ”डेली सोप में लगातार शूटिंग होती है, और किरदार की एनर्जी बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होता है। इसलिए हमें अपने दोस्तों और परिवार से रियलिटी चेक्स लेने पड़ते हैं। यह हमें संतुलित रखता है और किरदार के हिसाब से परफॉर्म करने में मदद करता है।”

रूपाली गांगुली पर क्या बोले

रूपाली गांगुली को लेकर चल रही कॉन्ट्रोवर्सीज़ पर उन्होंने संतुलित प्रतिक्रिया दी। शिवम ने कहा कि वो सुपरस्टार हैं और उनके साथ विवाद होना असामान्य नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हर व्यक्ति की केमिस्ट्री अलग होती है और वह अपने रिश्तों को दूसरों के अनुभव के आधार पर प्रभावित नहीं होने देते।

उन्होंने कहा, ”मैं जब इस प्रोजेक्ट में आया था तो मुझे ये पता था मैं एक ऐसी इंसान के साथ काम कर रहा हूं जिन्होंने इस शो को अपने खून पसीने से मेहनत करके आगे बढ़ायाहै और हम उस शिप को सेल कर रहे हैं जो वो ऑलरेडी सेल कर रही हैं। तो हमारी तरफ से एक जूनियर और एक कोवर्कर के लिए ये जरूरी है कि आपने उन्हें कैसा फील कराया है। जब भी शो में नए लीड्स आते हैं तो उनकी रिस्पॉन्सिबिटी होती है कि अपने सीनियर को वो कम्फर्ट दें जो वो डिजर्व करते हैं।”

शो में बदलावों को लेकर शिवम ने कहा, ”कभी-कभी प्रोडक्शन का फैसला होता है, अलीशा परवीन के बाद अद्रिजा के साथ एडजस्ट करने में शुरू में मुश्किल हुई। मगर अलीशा भी आज अच्छा काम कर रही है। धीरे-धीरे अद्रिजा के साथ बॉन्ड और केमिस्ट्री बन गई।” उन्होंने यह भी बताया कि अलीशा परवीन के साथ उनकी दोस्ती आज भी कायम है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है छोड़ने के फैसले पर उन्होंने कहा कि उनके किरदार को ब्रेक दिया जा रहा था तब राजन शाही ने उन्हें दो विकल्प दिए गए- एक जहां किरदार साइड ट्रैक में रहता, और दूसरा जहां वह प्राइमरी रोल निभा सकते थे। ऐसे में उन्होंने दूसरा विकल्प चुना।

शहजादा धामी को लेकर उन्होंने कहा कि उनसे ज्यादा बातचीत नहीं हुई, लेकिन जितनी भी हुई, वह अच्छी रही।

स्टाइल और आगे की राह

अपने स्टाइल को लेकर शिवम ने कहा, ”मेरा स्टाइल सरल और रिलेटेबल है। मैं चाहता हूं कि दर्शक मेरे किरदार में खुद को देख सकें।”

अंत में उन्होंने कहा कि उनके लिए सबसे जरूरी है लगातार सीखना, अपने किरदार के साथ न्याय करना और सेट पर प्रोफेशनलिज्म बनाए रखना। उनके मुताबिक, सीनियर्स का सम्मान और काम के प्रति ईमानदारी ही सफलता की असली कुंजी है।

जब अवॉर्ड शो में विक्की कौशल ने पूछे थे आलिया भट्ट से सवाल, अभिनेत्री ने की थी दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के फोटोशूट पोज की नकल