शिल्पा शिंदे इस वक्त रिएलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में नजर आ रही है। शो में जाने से कुछ समय पहले उन्होंने खुलासा किया था कि सालों पहले उन्होंने ‘भाबीजी घर पर हैं’ के निर्माता पर जो शोषण का आरोप लगाया था वो झूठा था। इस वजह से शो में उन्हें कंटेस्टेंट्स से खरी खोटी भी सुननी पड़ रही है। अब उन्होंने ‘भाभीजी घर पर हैं’ छोड़ने के बाद के मुश्किल दौर को याद किया है। साथ ही अपने फेक एमएमएस के बारे में भी बात की।

शिल्पा शिंदे ने साल 2016 में ‘भाबीजी घर पर हैं’छोड़ा था और साल 2017-18 के बीच एक एमएमएस वायरल हुआ। जिसे लेकर दावा किया गया कि उसमें नजर आ रही लड़की शिल्पा शिंदे है। बाद में एक्ट्रेस ने एक्स पर वीडियो जारी करते हुए बताया था कि वो लड़की कोई औरहै।

अब उन्होंने ‘लॉक अप 2’ में बताया कि उन्हें उस वक्त बहुत प्रताड़ना झेलनी पड़ी थी। शिल्पा ने कहा कि उन्हें बदनाम करने की साजिश की गई थीं, यहां तक कि उनके नाम पर फर्जी एमएमएस भी वायरल किया गया था। शिल्पा की मानें तो इन सबका उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर बुरा असर हुआ।

उस वक्त के बारे में बात करते हुए शिल्पा ने कहा, “जब मैंने ‘भाभीजी घर पर हैं’ छोड़ा, तो लोगों ने मेरी जिंदगी मुश्किल बना दी। मुझे कई तरह से परेशान किया गया और मेरे बारे में कई झूठी कहानियां फैलाई गईं। एक फेक MMS वायरल हुआ था। वह मैं नहीं थी, लेकिन लोगों ने उसे सच मान लिया। सोचिए, किसी इंसान पर इसका क्या असर पड़ता है। यह मेरे लिए बेहद अपमानजनक था।”

यह भी पढ़ें: ‘हर को-स्टार के साथ अफेयर’ वाली टिप्पणी पर घिरीं शिल्पा शिंदे, शिवांगी जोशी को लेकर भद्दे बयान पर भड़के सेलेब्स

मेंटल हेल्थ पर पड़ा असर

शिल्पा ने बताया कि एमएमएस वाली घटना का उनकी मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ा। उन्होंने कहा, “आप बार-बार लोगों को समझाते रहते हैं कि वीडियो में आप नहीं हैं, लेकिन हर कोई सच पर विश्वास नहीं करना चाहता। वह समय मेरे लिए बेहद कठिन था।”

प्रोफेशनल लाइफ पर पड़ा एमएमएस कॉन्ट्रोवर्सी का असर

शिल्पा ने बताया कि इस घटना के कारण उनके काम पर भी बुरा असर पड़ा। एक्ट्रेस ने कहा, “पेशेवर तौर पर मुझे काफी नुकसान हुआ। मेरे काम की बजाय लोग अफवाहों की चर्चा कर रहे थे। हालांकि, इस पूरे अनुभव ने मुझे मानसिक रूप से और मजबूत बना दिया।”

यह भी पढ़ें: शिल्पा शिंदे के कबूलनामे पर फिर भड़कीं हिना खान, कहा- अगर वह शख्स आत्महत्या कर लेता तो?

शिल्पा शिंदे को टीवी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी के किरदार से बड़ी पहचान मिली थी। लेकिन साल 2016 में उन्होंने यह शो छोड़ दिया। इसके बाद शो के निर्माताओं के साथ कॉन्ट्रैक्ट और पेमेंट को लेकर उनका विवाद सामने आया, जो लंबे समय तक चर्चा में रहा। बाद में उनकी जगह शो में दूसरी अभिनेत्री को लिया गया।

बिग बॉस में जाने के लिए लेनी पड़ी थी जमानत

इन मुश्किलों के बीच शिल्पा ने ‘बिग बॉस 11’ में हिस्सा लिया और वो शो जीत गईं। उन्होंने बताया कि उस समय वह कानूनी लड़ाई भी लड़ रही थीं। यहां तक कि ‘बिग बॉस 11’ में हिस्सा लेने के लिए उन्हें जमानत लेनी पड़ी थी।

अपने उस कठिन दौर को याद करते हुए शिल्पा ने कहा, “मैं अब जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हूं, लेकिन मेरे साथ जो हुआ, उसे कभी नहीं भूल सकती। इन अनुभवों ने मुझे मजबूत बनाया है। हालांकि, किसी भी इंसान को झूठी जानकारी के आधार पर परेशान नहीं किया जाना चाहिए और न ही उसके बारे में गलत राय बना लेनी चाहिए।”