लॉक अप 2 में शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा की दोस्ती देखने मिल रही है। दोनों के साथ बाकी घरवालों की बातें कम ही देखी जाती हैं। शो में एक टास्क के बाद शिल्पा शिंदे और शिवांगी जोशी को साथ में एक ही सेल में डाल दिया गया, जिसके बाद शिल्पा उनकी कंट्रोलर हैं, जो उन पर काफी चीजों के लिए रोक लगाती नजर आ रही हैं। इसी बीच एक एपिसोड में शिल्पा शिंदे को शिवांगी के बारे में भद्दी टिप्पणियां करते देखा गया। जिस पर एक बड़ा विवाद शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें- दिल छू जाएगा ‘मुसाफिर कैफे’ का ट्रेलर, सुधा और चंदर की अधूरी मोहब्बत इस दिन OTT पर होगी रिलीज

श्रेया के साथ बैठकर शिल्पा ने शिवांगी के कैरेक्टर पर सवाल उठाते हुए कहा कि हर शो में शिवांगी का उनके को-स्टार के साथ अफेयर हो जाता है। इतना ही नहीं उन्होंने शिवांगी के वर्जिनिटी पर भी टिप्पणी की। हालांकि इस बात पर श्रेया उन्हें धीरे से चुप कराती भी दिखाई दी लेकिन यूजर्स समेत इंडस्ट्री के कई लोग शिवांगी के सपोर्ट में आगे आए।

शिल्पा शिंदे पहले दिन से ही सुर्खियों में बनी हुईं हैं और लगातार घरवालों के लिए लॉक अप में मुश्किलें पैदा करती नजर आ रही हैं। हाल ही के एपिसोड में श्रेया और शिल्पा को बातचीत करते देखा गया, जिसमें दोनों शिवांगी के बारे में बात करते कर रहे होते हैं। शिल्पा कहती हैं कि ‘जिस शो में भी वो गई है, उस लड़के के साथ इसका अफेयर रहा है। अब कुशाल टंडन हैं इससे कितना बड़ा है उम्र में, उसके साथ भी अफेयर था इसका।’

इसके अलावा एक और बातचीत में श्रेया और शिल्पा, शिवांगी और हर्शद का मजाक बनाते दिखाई दिए। श्रेया कहती हैं ‘चलो इनका वॉयसओवर करते हैं, आप शिवांगी का करो, मैं हर्शद का करती हूं। फिर श्रेया कहती है कि अरे यार मेरा तो इतना कोई बड़ा सीक्रेट है भी नहीं, कितनी ही एक्टिंग करूं मैं। इसके जवाब में शिल्पा भी शिवांगी की एक्टिंग करते हुए कहती है, अरे यार मैं तो बहुत मासूम हूं और मैं तो वर्जिन हूं।’

शो में नजर आ रहे धीरज धूपर की पत्नी विनी अरोड़ा का भी रिएक्शन इस पर देखने मिला। एक वीडियो के जरिए उन्होंने इस बात के लिए शिल्पा शिंदे पर गुस्सा निकाला हैं। उन्होंने साफ कहा कि शिवांगी जब मना कर चुकी थी कि उसे कुशाल के बारे में कोई बात नहीं करनी है तो श्रेया ने ये बात क्यों की।

एक्ट्रेस और शिवांगी जोशी की करीबी दोस्त जन्नत जुबैर भी इस शिल्पा की इस टिप्पणी के लिए उन पर भड़कती दिखाई दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए अपना गुस्सा निकाला। उन्होंने शिवांगी की साइड लेते हुए शिल्पा को जमकर खरी खोटी सुनाई।

शिवांगी जोशी के दोस्त राजीव अदातिया भी इस पूरे मामले पर रिएक्शन देते दिखे। राजीव ने शिल्पा को उनके झूठे यौन शोषण केस की याद दिलाते हुए शिवांगी का साथ दिया। उनका ट्वीट इस समय वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने शिल्पा शिंदे को इस आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सुनाया।

शिल्पा के भद्दे कमेंट पर सोशल मीडिया पर एक विवाद खड़ा हो गया है। यूजर्स का कहना है कि इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर इस तरह किसी के कैरेक्टर के बारे में बात करना बहुत गलत है। इस सभी के अलावा यूजर्स का भी गुस्सा इस पूरे मामले पर देखने मिला, यूजर्स ने शिल्पा शिंदे को सबसे नेगेटिव शख्स का टैग दिया।