बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने होली के मौके पर अपने पूरे परिवार के साथ होलिका दहन किया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। शिल्पा ने वीडियो के साथ फैंस को होली की शुभकामनाएं भी दीं, लेकिन अब इस वीडियो की वजह से शिल्पा शेट्टी को ट्रोल किया जा रहा है।
शिल्पा शेट्टी ने बांस जलाकर होलिका दहन किया
शिल्पा शेट्टी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक तो वो होलिका दहन के वक्त पैरों में जूती पहने नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ होलिका दहन बांस की लकड़ी से हो रहा है। ऐसे में उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ रहा है।
बांस जलाकर किया होलिका दहन
शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर होलिका दहन का जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो जूती पहने हुए नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने बांस की लकड़ी जलाकर होलिका दहन किया जिस पर सोशल मीडिया पर उन्हें कड़ी आपत्ति का सामना करना पड़ा। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘लकड़ी के साथ बांस जला रहे हो, गलत बात।’, एक ने लिखा- ‘जूते पहनकर कौन पूजा करता है?’, एक यूजर ने लिखा- ‘होलिका दहन घर के अंदर नहीं करते हैं।’ वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, आपको शायद ये ज्ञात नहीं कि हिन्दू धर्म मे बांस कभी जलाया नही जाता। कृपा करके जानकारी रखें।’ एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘बांस नहीं जलाते हैं हिंदू धर्म में और साथ ही चप्पल जूते पहनकर अग्नि में कुछ नहीं डाला जाता है।’ एक ने कमेंट किया और लिखा, ‘बांस की लकड़ी नहीं जलाते हैं उससे निगेटिव ऊर्जा आती है।’ वहीं एक यूजर ने लिखा है- ‘मैडम होलिका दहन कल है अपने घर का कैलेंडर चेंज करो।’ एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘कोई नहीं शायद आपको पता नहीं हो कि बांस नहीं जलाया जाता है, गलती हो जाती है लेकिन क्या जूते पहनकर पूजा नहीं किया जाता ये भी नहीं पता, आप तो लगभग सारे पूजा करते हो।’ वहीं एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, ‘इस अग्नि में कुंद्रा के सारे मास्क भी जला दो… मुक्ति दे दो उसे।’
शिल्पा शेट्टी ने होली पर फैंस के लिए क्या लिखा?
शिल्पा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, हमने छोटी-छोटी चिठ्ठियाँ बनाईं, अपनी सभी नकारात्मक भावनाओं, विचारों को इसमें लिखा, और इसे प्रेम और प्रकाश के रूप में ब्रह्मांड में जाने दिया। यह एक रस्म है जिसे हम हर साल होलिका दहन पर करते हैं। यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि विश्वास और भक्ति के साथ, भगवान हमेशा आपकी रक्षा करते हैं और आप हमेशा नकारात्मकता को जलाकर राख कर देते हैं और जीवन को सकारात्मकता और प्रेम के रंगों से भर देते हैं। यह होली आपके और आपके परिजनों के लिए खुशी, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लाए।
शिल्पा शेट्टी ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने बच्चों के साथ फूलों वाली होली खेलती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ शिल्पा शेट्टी ने लिखा है, रंगों का त्यौहार होली आपके जीवन में केवल खुशियां और कामयाबियों के रंग लाए। होली की शुभकामनाएं।