अभिनेता शेखर सुमन इस वक्त अपने शो ‘शेखर टुनाइट’ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। इसी के साथ उनका मुंबई स्थित आलीशान घर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। उनका ये घर किसी यूरोपियन महल से कम नहीं लगता।

लोकंडवाला इलाके में बना उनका चार मंजिला विक्टोरियन-स्टाइल पेंटहाउस सफेद और आइवरी शेड्स में बना हुआ है, इस घर का हर कोना शाही ठाठ और सुकून का एहसास कराता है।

Photo Source- Photo: Pinkvilla/YouTube

घर के लिविंग रूम में गोल्ड और व्हाइट थीम का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है। बड़ा सा झूमर, सफेद सोफे, फ्लोरल वॉलपेपर, एंटीक कैंडल स्टैंड और हल्के परदे इस स्पेस को रॉयल लुक देते हैं।

Photo Source- Photo: Pinkvilla/YouTube

बीच में रखा पुराना शतरंज बोर्ड इस कमरे को विंटेज टच देता है, जबकि हर कोने में सजी ताज़ा फूलों की सजावट घर को और भी जीवंत बना देती है।

Photo Source- Photo: Pinkvilla/YouTube

शेखर सुमन ने पिंकविला के साथ बात करते हुए बताया कि उनकी पत्नी को फूलों से बेहद लगाव है और दोनों को इंग्लिश आर्किटेक्चर पसंद है। विदेश यात्राओं के दौरान खरीदी गई अनोखी चीजों ने मिलकर इस घर को एक अलग ही पहचान दी है। उनका कहना है कि हल्के पेस्टल रंग उन्हें मानसिक सुकून देते हैं।

यह भी पढ़ें: ‘अगर समय पर शादी कर लेती तो….’ उम्र को लेकर ट्रोल हुईं शमिता शेट्टी बोलीं- आपने क्या उखाड़ लिया

मुंबई जैसे शहर में जहां बड़ा घर होना ही लग्जरी माना जाता है, वहीं इस पेंटहाउस की सबसे खास बात इसकी शानदार सीढ़ियां हैं, जो पूरे घर को एक रॉयल हवेली जैसा एहसास देती हैं। शेखर बताते हैं कि इसकी प्रेरणा उन्हें पुरानी फिल्मों और अपने पैतृक घर से मिली।

घर की हर दीवार पर लगी पेंटिंग्स, एंटीक सजावटी सामान और विदेशी यात्राओं से लाई गई वस्तुएं इस जगह को एक कलेक्शन हाउस जैसा बनाती हैं। खास बात यह है कि एक ‘ट्री ऑफ लाइफ’ ग्लास आर्ट को बनाने में कारीगरों को करीब दो साल लगे।

Photo Source- Photo: Pinkvilla/YouTube

इस घर में लगभग दस बालकनियां हैं, जहां हरियाली और समुद्र का शानदार नज़ारा देखने को मिलता है। शाम के समय मोमबत्तियों और गर्म रोशनी से पूरा घर एक आरामदायक माहौल में बदल जाता है।

सफेद-आइवरी थीम से हटकर किचन और डाइनिंग एरिया भी बेहद क्लासी और एलिगेंट डिजाइन में तैयार किए गए हैं, जो समंदर के नजारों के साथ इस घर की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं।

Photo Source- Photo: Pinkvilla/YouTube

19वीं मंजिल पर बना प्राइवेट स्टडी रूम परिवार को निजता और सुकून देता है, जबकि बेटे आदित्य सुमन के लिए बना खास कॉर्नर दोस्तों की मेहमाननवाजी और पार्टियों के लिए है।