भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी. अनंत नागेश्वरन का हालिया बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने प्लंबर, बढ़ई (कारपेंटर), इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर और अन्य तकनीकी कार्यों से जुड़े कौशल का उदाहरण देते हुए कहा कि आने वाले समय में इन क्षेत्रों में रोजगार के अच्छे अवसर बने रहेंगे। अब शेखर सुमन ने उनकी इस सलाह पर कटाक्ष किया है।

अपने शो ‘शेखर टुनाइट’ में शेखर सुमन ने कहा, “देश के चीफ इकोनॉमी एडवाइजर वी.अनंत नागेश्वरन ने कहा है कि अब सॉफ्टवेयर और एमबीए का दौर खत्म हो चुका है। इसलिए ये सब छोड़कर अब भारत के युवाओं को कारपेंटर, वेल्डर और प्लमबर बनने की ट्रेनिंग लेनी चाहिए। बिल्कुल सही कहा सर।”

शेखर सुमन ने आगे कहा, “वैसे भी इकोनॉमिक्स की टूटी हुई नैया को रिपेयर करने के लिए अच्छे कारपेंटर्स, दान पेटियों से चढ़ावे की चोरियां रोकने के लिए अच्छे वेल्डर्स और एग्जाम पेपर्स के लीक को रोकने के लिए अच्छे प्लंबर्स की जरूरत तो है।”

इस पोस्ट के कैप्शन में शेखर सुमन ने लिखा, “इतनी अप्रत्याशित करियर सलाह तो स्कूल काउंसलर भी नहीं देता।” उनके वीडियो पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं और उनके ह्यूमर की तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले शेखर सुमन ने राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी पर भी कटाक्ष किया था। पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

यह भी पढ़ें: फिर विवादों में समय रैना, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के जोक की ‘370 रुपये वाली बिरयानी’ वाले बयान से हो रही तुलना

क्या है मामला?

दरअसल भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी. अनंत नागेश्वरन का कहना है कि वह समय अब बीत चुका है, जब केवल सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस या एमबीए जैसी डिग्रियां बेहतर करियर की गारंटी मानी जाती थीं। उनके अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के तेजी से बढ़ते प्रभाव के बीच युवाओं को ऐसे व्यावहारिक और तकनीकी कौशल विकसित करने चाहिए, जिन्हें मशीनें आसानी से प्रतिस्थापित नहीं कर सकतीं।

यह भी पढ़ें: 16 साल की उम्र में कॉफी शॉप में टेबल साफ करते थे विक्रांत मैसी, 24 की उम्र में पूरा किया बड़ा सपना

उन्होंने प्लंबर, बढ़ई, इलेक्ट्रीशियन और वेल्डर जैसे ट्रेड स्किल्स का उदाहरण देते हुए कहा कि भविष्य में इन क्षेत्रों में रोजगार की अच्छी संभावनाएं बनी रहेंगी। उनका मानना है कि बदलते रोजगार बाजार में वही लोग सफल होंगे, जो सिर्फ डिग्री पर निर्भर रहने के बजाय अपने कौशल को लगातार निखारेंगे और नई तकनीकों के साथ खुद को अपडेट रखेंगे।