एक्ट्रेस शहनाज गिल इस समय अपनी नई फिल्म ‘इश्कनामा’ के लिए काफी सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस को फिल्म में अपने अभिनय के लिए काफी पंसद किया जा कहा है। बिग बॉस 13 से घर-घर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल को एक समय पर पंजाबी इंडस्ट्री में बैन कर दिया गया था।

आज एक्ट्रेस उसी इंडस्ट्री में अपने कला से झंडे गाड़ रही हैं। बड़े-बड़े एक्टर्स के साथ काम कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने काम करने के तरीके और पैसों को लेकर अब समझौता ना करने पर बात की है।

यह भी पढ़ें- Guru Purnima: वो फिल्में और सितारें जिन्होंने पर्दे पर दिखाई गुरू की अहमियत, आज भी बेमिसाल हैं ये किरदार

शहनाज गिल ने बताया कि उन्होंने एक समय पर फ्री में भी काम किया है लेकिन अब वह अपने फीस के साथ किसी भी तरह का समझौता करना पसंद नहीं करती हैं। न्यूज 18 के साथ बातचीत के दौरान शहनाज गिल ने कहा- ‘पैसा बहुत ज़रूरी है। इससे आपको सम्मान मिलता है। आज जब मैं अपने हक़ की बात करती हूँ, तो कभी मुझे वह मिल जाता है, तो कभी नहीं।’

‘कई बार मुझे मेरी तय की हुई फीस से भी कम ऑफर किया जाता है। लेकिन मेरा मानना है कि हर इंसान को अपने हक के लिए लड़ना चाहिए। मैंने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है और जिंदगी में कई मुश्किल दौर देखे हैं।’

कमाल बात ये है कि किसी का भाई किसी की जान फिल्म के प्रमोशन के समय कपिल शर्मा के शो पर शहनाज ने बताया था कि वो बिग बॉस में सबसे कम फीस लेने वाली एक्ट्रेस थी लेकिन सबसे महंगी बन कर निकली थीं। अब एक्ट्रेस का फीस को लेकर कोई समझौता ना करने वाले बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- आखिरी वक्त पर फिल्म से किया बाहर, राघव जुयाल का खुलासा- एक बड़े स्टार की वजह से छिनी फिल्म

अभिनेत्री ने यह भी साझा किया कि करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स बिना किसी मेहनताना के किए। हालांकि, अब वह अपनी मेहनत और काबिलियत की कीमत अच्छी तरह समझती हैं और बिना सही भुगतान के काम नहीं करतीं।

उन्होंने कहा, “एक समय था जब मैंने बहुत सारा काम मुफ्त में किया, लेकिन मुझे उसका सम्मान नहीं मिला। मैंने लोगों के लिए बहुत कुछ किया, फिर भी मेरी मेहनत की उतनी कद्र नहीं हुई। अब मैं अपने हक के लिए आवाज उठाती हूँ। हां, अगर किसी फिल्म की कहानी और प्रोजेक्ट वाकई शानदार हो, तो ऐसे खास मौकों पर मैं समझौता कर लेती हूं।”

शहनाज गिल ने सत श्री अकाल इंग्लैंड (2017), काला शाह काला (2019), डाका (2019), और होंसला रख (2021) जैसी पंजाबी फिल्मों में कुछ भूमिकाओं के बाद, सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान (2023) में सपोर्टिंग किरदार निभाकर बॉलीवुड में कदम रखा था।