एक्ट्रेस शहनाज गिल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इश्कनामा’ के लिए सुर्खियों में हैं। साथ ही इन दिनों उनका एक वीडियो वायरल हैं जिसमें वह एक्टर राघव जुयाल के साथ हाथों में हाथ डाले दिखाई दी थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनके रिश्ते पर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे। हालांकि इस तरह के सवाल पहले भी उठाए गए हैं लेकिन एक्ट्रेस ने इन पर कभी जवाब देना सही नही समझा।
शहनाज गिल का एक पॉडकास्ट सामने आया जिसमें उन्होंने कई सवालों पर जवाब दिया। अपनी लाइफ से जुड़ी कई बातों पर बात करते हुए एक्ट्रेस का कहना है कि अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखने में सभी की भलाई होती है। साथ ही उन्होंने राघव से जुड़े सवालों पर जवाब देते हुए कहा कि वो उनके सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
यह भी पढ़ें- 2500 करोड़ की दौलत, महल जैसा घर… देखिए राम चरण-उपासना के लग्जरी आशियाने की झलक
पिंकविला के साथ बातचीत के दौरान उनसे राघव जुयाल के साथ उनकी दोस्ती पर सवाल किया गया, जिसके जवाब में शहनाज ने कहा कि ‘पर्सनल सवाल मत कीजिए, मैं बस इतना कहूंगी, उसकी फिल्म आ रही है, भाई तेरा स्टार है। तो आप प्लीज उसे सपोर्ट करो, उसकी फिल्म चलनी बहुत जरूरी है। एक हीरो की तरह मेन लीड कैरेक्टर में पहली बार वो काम कर रहा है। तो हम लोगों को उसे सपोर्ट करना बहुत जरूरी है क्योंकि वो कोई इंडस्ट्री का बंदा नहीं है, वो खुद बना है जो बना है। प्लाज उसकी फिल्म देख कर आओ, भाई तेरा स्टार है।’
राघव जुयाल के जन्मदिन के मौके पर शहनाज गिल को उनके साथ देखा गया था। जल्द ही राघव की नई फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ भी आ रही है, जिसके लिए यहां इस बातचीत में एक्ट्रेस उन्हें सपोर्ट करती दिखाई दी। शहनाज गिल भी जल्द ही बतौर मेन लीड पंजाबी फिल्म में नजर आने वाली है। फिल्म का नाम इश्कनाम है, इस फिल्म में शहनाज गिल ने एक पाकिस्तानी लड़की का किरदार निभाया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, ये फिल्म एक इंटेंस लव स्टोरी हैं।
साल 2023 में फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने शहनाज गिल और राघव जुयाल के डेटिंग रूमर्स को हवा दे दी थी। उन्होंने कहा था, “मैंने सेट पर दो लोगों के बीच एक खास केमिस्ट्री बनते हुए देखी थी। लेकिन कुछ आगे नहीं बढ़ा, कम से कम एक तरफ से तो नहीं। दूसरी तरफ से जरूर दिलचस्पी थी।”
पिंकविला के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि वो अब अपनी फिल्मों के जरिए पहचान बनाना चाहती हैं। लोग कब तक बिग बॉस के जरिए मुझे याद रखेंगे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने फैंस से पोजेसिवनेस सीखी है, उनके फैंस उनको इतना प्यार करते हैं कि उन्हें खुद भी काफी डर लगता है। एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि अब उन्हें किसी पर ज्यादा विश्वास नहीं हैं और उन्हें अब अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखना और प्राइवेट रखना पसंद है।
