मामाअर्थ के फाउंडर्स गजल अलघ और वरुण अलघ, जो ‘शार्क टैंक इंडिया’ के जज के तौर पर भी नजर आ चुके हैं, उन्होंने हाल ही में अपने शानदार घर के अंदर की एक झलक लोगों को दिखाई है। उन्होंने अपने घर को बेहद ही खूबसूरती से डिजाइन किया है, जिसमें मूड लाइटिंग, आरामदायक फर्नीचर और कोजी इंटीरियर का इस्तेमाल किया गया है। यह उनके घर को बेहद लग्जरी और आकर्षक बनाता है। इसके साथ ही कपल ने यह भी बताया कि पहले वह किराए के घर में रहते थे।

किराए के फ्लैट से आलीशान बंगले तक का सफर

पिंकविला से बात करते हुए, कपल ने अपना पहला घर खरीदने का सफर शेयर किया। उन्होंने बताया कि पहले जब वे कॉर्पोरेट कंपनियों के लिए काम करते थे, तो वे किराए के घरों में रहते थे। हालांकि, अपना बिजनेस शुरू करने और उसके सफल होने के बाद ही वे अपने सपनों का घर खरीद पाए। इस बारे में बात करते हुए वरुण ने कहा, “यह पहला घर है जो हमने खरीदा है। पहले जब हम कंपनियों में काम करते थे, तो हम किराए पर रहते थे। फिर जब हमने कंपनी शुरू की, तो हम अपने माता-पिता के साथ रहते थे। इसलिए, कभी-कभी अपना घर मिलने में समय लगता है लेकिन जब मिलता है, तो अच्छा लगता है।”

(Image Source: Pinkvilla/YT)

यह भी पढ़ें: ‘Beware of Kishore Kumar’, जब किशोर कुमार ने अपने घर के बाहर लगा दिया था बोर्ड | रील गाथा

Award Banner

घर में रखी है भगवान गणेश की मूर्ति

घर में प्रवेश करते ही एक खूबसूरती से सजा हुआ कोना दिखाई देता है, जहां भगवान गणेश की मूर्ति रखी हुई है। घर का ड्रॉइंग रूम भी बहुत सलीके से डिजाइन किया गया है। इसमें आरामदायक बेज रंग के सोफे हैं, जिन पर हरे रंग के कुशन लगे हैं। घर में लगी मूड लाइटिंग इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देती है, जिससे पूरा घर और भी लग्जरी लगता है। इसके साथ ही घर को खूबसूरत झूमरों (चांदेलियर) से भी सजाया गया है, जो इसे और ज्यादा एलिगेंट बनाते हैं।

(Image Source: Pinkvilla/YT)

घर में बनी हैं बैठने के लिए दो अलग-अलग जगहें

घर में बैठने के लिए दो अलग-अलग जगहें हैं। एक ड्रॉइंग और दूसरा डाइनिंग एरिया। इसमें से एक मेहमानों के लिए बनाया गया है, जबकि दूसरा हिस्सा परिवार के लोगों के साथ बैठने के लिए है। कपल ने बताया कि वे अपने घर को परफेक्ट नहीं मानते, क्योंकि उनके बच्चे और एक डॉग हैं, जो पूरे घर में अपने हाथों के निशान छोड़ देते हैं।

(Image Source: Pinkvilla/YT)

गजल अलघ ने कहा, “यह बहुत ही साधारण घर है। यह एक घर है, कोई डिजाइनर घर नहीं। हमारे घर में चार पीढ़ियां साथ रहती हैं। इसलिए यह एक परफेक्ट घर नहीं है, क्योंकि आपको दीवारों पर बच्चों के हाथों के निशान भी दिखाई देंगे।” लास्ट में कपल ने गजल की बनाई हुई एक पेंटिंग भी दिखाई। हालांकि, उन्होंने बताया कि अपना बिजनेस शुरू करने के बाद वह अब उतनी पेंटिंग नहीं कर पाती। कपल ने अपनी बड़ी बालकनी की एक झलक भी शेयर की, जिसमें बैठने की आरामदायक जगह और सुंदर पौधे हैं। बालकनी से शहर का शानदार नजारा भी दिखता है।

(Image Source: Pinkvilla/YT)

यह भी पढ़ें: अनुराग डोभाल के भाई कलम इंक ने परिवार पर लगे आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

यूट्यूबर अनुराग डोभाल के भाई ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर अपने परिवार के ऊपर लगे आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही यह भी बताया कि क्यों वो अभी तक भाई से मिलने अस्पताल नहीं गए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें