‘शार्क टैंक इंडिया’ के चार सीजन हिट होने के बाद अब इसका पांचवां सीजन चल रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस सीजन के हर एपिसोड में दर्शकों को शार्क्स और पिचर की एक से बढ़कर एक डील देखने को मिल रही है। अब इसके हालिया एपिसोड में बेंगलुरु की एक एंटरप्रेन्योर मेघना खन्ना आईं, जिन्होंने जज के सामने अपना बिंदी का बिजनेस ‘द बिंदी प्रोजेक्ट’ पेश किया। मेघना ने जज के सामने अपने बिजनेस को बहुत ही जोश के साथ पेश किया।
‘शार्क टैंक इंडिया 5‘ मेघना अपने बिजनेस के 10 परसेंट के बदले 50 लाख रुपये मांगने आई थीं, जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपये थी। उन्होंने बताया कि बिंदी ‘डिवाइन फेमिनिन एनर्जी का सिंबल’ जैसी है और उन्होंने सभी शार्क्स को अपनी यूनिक हाथ से बनी बिंदियां दिखाईं। ऐसे में अनुपम ने उनकी दी गई कुछ बिंदिया ट्राई की और कहा कि डिवाइन को भूल जाओ, मैं अपने फेमिनिन साइड के टच में हूं। इसके बाद अमन ने भी बहुत बड़ी बिंदियां ट्राई की, तो उन्होंने पूछा कि क्या लोग इनका मजाक नहीं उड़ाएंगे। इस पर मेघना ने कहा कि अगर कोई स्टाइलिस्ट उनकी इन बिंदियों की तारीफ करे, तो लोगों का नजरिया अलग होगा।
यह भी पढ़ें: यूनिक जोड़ी बनेगी: ‘भागम भाग 2’ से बाहर हुए गोविंदा, परेश रावल ने बताया मनोज बाजपेयी ने किया रिप्लेस
2500 रुपये की है मेघना की बिंदिया
जब मेघना अपने बिजनेस के बारे में और बता रही थी, तब अनुपम ने उनके प्रोडक्ट्स में कुछ कमियां बताईं। उन्होंने कहा कि बिंदी और उसके साथ आने वाला गोंद (ग्लू) प्रीमियम क्वालिटी का नहीं लग रहा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रोडक्ट उनके हाथ में ही टूट रहा था। नमिता और बाकी शार्क्स ने भी कहा कि जब इन प्रोडक्ट्स की कीमत 1500 से 2500 रुपये है, तो ऐसी गलतियों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।
डील से पीछे हटे कई शार्क्स
मेघना से जब उनके कॉम्पिटिटर शिल्पा और शिंगर जैसे ब्रांड और उनके रेवेन्यू के बारे में पूछा गया, तो उन्हें उनके बारे में कोई आइडिया नहीं था। उन्हें उनके डिस्ट्रीब्यूशन चैनल के बारे में भी पता नहीं था। लेकिन, उन्होंने बताया कि उन्होंने स्टाइलिस्ट को कई DM भेजे थे, उनमें से रिया कपूर ने जवाब दिया था। ये सब सुनने के बाद अनुपम, शैली, कुणाल और नमिता सभी शार्क्स डील से पीछे हट गए। कुणाल ने उन्हें गुड लक विश किया और कहा कि उम्मीद है तुम दुनिया में बिंदी रेवोल्यूशन लाओगी।
लास्ट में अमन गुप्ता ने कहा कि यह अभी भी एक प्रोजेक्ट जैसा लग रहा है, बिजनेस जैसा नहीं और आखिरकार वह शो से बाहर हो गए। मेघना शो में आने के लिए काफी एक्साइटेड थीं और वह बोलती रहीं, तभी अनुपम ने उन्हें बीच में ही रोककर हंसते हुए कहा कि इधर से जाना भी है। अमन उठे और उन्हें बाहर ले गए और कहा कि चलो, आपको बाहर छोड़ आएं।
यह भी पढ़ें: ‘नागिन 3’ एक्ट्रेस के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, फैंस को खास अंदाज में दी खुशखबरी
