शारिब हाशमी की पत्नी नसरीन को एक बार फिर कैंसर हो गया है। एक इंटरव्यू में दोनों ने बताया कि नसरीन का कैंसर अब छठी बार वापस लौटा है और इस बार बीमारी शरीर में कई जगह फैल चुकी है।

2018 में नसरीन को ओरल कैंसर का पता चला था। उसी दौरान शारिब के करियर में भी बड़ा बदलाव आ रहा था और उन्हें The Family Man जैसी बड़ी सीरीज़ मिली थी। नसरीन ने बताया कि जब उनकी बायोप्सी रिपोर्ट आई, तब शारिब एक मीटिंग के लिए जा रहे थे। रिपोर्ट सुनते ही वह बेहद टूट गए और रो पड़े। उस मुश्किल समय में नसरीन ही उन्हें संभालती रहीं।

शारिब ने कहा कि नसरीन ने अब तक पांच सर्जरी झेली हैं और हर बार कैंसर दोबारा लौट आया। उन्होंने बताया कि इस बार बीमारी ज्यादा आक्रामक हो चुकी है और इलाज लगातार जारी है।

नसरीन ने यह भी कहा कि इलाज का सफर बहुत लंबा और मुश्किल रहा है। बार-बार सर्जरी होने से उनके चेहरे और बोलने के तरीके में बदलाव आया, जिससे उन्हें भावनात्मक रूप से भी काफी संघर्ष करना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी।

‘मेल सेंट्रिक’ फिल्मों पर आलिया भट्ट का भारतीय सिनेमा पर तंज, बोलीं- ‘सिनेमा को बदलने की जरूरत नहीं तो’…

उन्होंने शारिब की तारीफ करते हुए कहा कि अभिनेता हर सर्जरी और अस्पताल के दौरान उनके साथ खड़े रहे। शूटिंग और काम के बावजूद वह अस्पताल से कहीं नहीं जाते थे।

नसरीन ने यह भी बताया कि कैंसर के इलाज में बहुत खर्च हुआ, लेकिन शारिब ने बिना किसी से उधार लिए पूरा इलाज करवाया।

दोनों की शादी 27 दिसंबर 2003 को हुई थी और उनके दो बच्चे हैं।