Chetak Screen Awards 2026: मुंबई में चल रहे चेतक स्क्रीन अवार्ड्स में सिनेमा और ओटीटी के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कलाकारों को सम्मानित किया गया। समारोह में शालिनी वत्सा ने ‘होमबाउंड’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (फीमेल) का चेतक स्क्रीन अवार्ड अपने नाम किया। इस सम्मान को हासिल करने के लिए शालिनी ने कई प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर दी। इस श्रेणी में नामांकित अभिनेत्रियों में ‘छावा’ के लिए दिव्या दत्ता, ‘हक’ के लिए शीबा चड्ढा, ‘सितारे जमीन पर’ के लिए डॉली अहलूवालिया और ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ के लिए मंजिरी पुपाला शामिल थीं।

रविवार को मुंबई में आयोजित समारोह में विक्की कौशल ने विजेता को ट्रॉफी प्रदान की। बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट, हास्य कलाकार जाकिर खान, सुनील ग्रोवर और इंडियन एक्सप्रेस हिंदी के संपादक सौरभ द्विवेदी समारोह की मेजबानी कर रहे हैं।

Chetak SCREEN Awards 2026 LIVE: अक्षय खन्ना को ‘धुरंधर’ के लिए मिला बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड

द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप द्वारा स्थापित चेतक स्क्रीन अवार्ड्स कला को विशुद्ध रूप से योग्यता, निष्ठा और साथियों के सम्मान के आधार पर मान्यता देते हैं। यही कारण है कि नामांकित व्यक्तियों और विजेताओं का चयन स्क्रीन अकादमी ने किया। जो 53 प्रतिष्ठित फिल्म निर्माताओं, कलाकारों और सांस्कृतिक हस्तियों से मिलकर बनी एक स्वतंत्र, गैर-लाभकारी संस्था है।

नामांकित फिल्मों के चयन की प्रक्रिया प्रारंभिक शॉर्टलिस्टिंग से शुरू हुई थी। जिसके बाद स्क्रीन अकादमी ने मतदान के माध्यम से फिल्मों का मूल्यांकन किया गया। लॉस एंजिल्स स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया स्कूल ऑफ सिनेमैटिक आर्ट्स में सिनेमा और मीडिया स्टडीज की अध्यक्ष और स्क्रीन अकादमी की स्कॉलर-इन-रेजिडेंस डॉ. प्रिया जयकुमार ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अकादमी के सदस्यों के लिए स्कोरिंग करते समय पालन करने के लिए मानदंड तैयार किया।

Also Read
Chetak Screen Awards 2026: अनीत पड्डा ने जीता ‘सैयारा’ के लिए ब्रेकथ्रू न्यू एक्टर फीमेल का खिताब