एक्टर शालीन भनोट इन दिनों अपनी दोबारा शादी करने की खबरों की वजह से चर्चा में आ गए हैं। खबर ये थी कि एक्टर एक्स वाइफ दलजीत से दोबारा शादी कर रहें हैं। दरअसल, एक पैपराजी इंस्टाग्राम पेज ने उनका वीडियो पोस्ट करते हुए इस बात का दावा किया कि एक्टर अपनी एक्स वाइफ दलजीत कौर के साथ दोबारा शादी करने वाले है। देखते ही देखते ये खबर वायरल हो गई। अब इसके बाद इस खबर पर शालीन भनोट ने साफ किया कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। चलिए बताते है क्या है पूरा मामला
एक्टर शालीन भनोट हाल ही में फिल्म ‘मैं वापस आउंगा’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। वहां पैपराजी के सामने पोज देते हुए उनका वीडियो एक देखने मिला। एक पैपराजी पेज ने उस वीडियो को साझा करते हुए उस पर लिखा कि एक्टर जल्द ही अपनी एक्स वाइफ दलजीत कौर के साथ शादी करने वाले हैं। इस खबर के सामने आते ही यूजर्स के बीच खलबली मच गई।
वीडियो के वायरल होते ही एक्टर का रिएक्शन इस पर देखने मिला। एक्टर ने उसी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘यह खबर पूरी तरह झूठी और बेबुनियाद है। मीडिया पेज होने का नाते आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप अपने तथ्य जांच लें। सिर्फ व्यूज के लिए किसी की निजी जिंदगी को लेकर गलत खबरें न फैलाएं।’
यह भी पढ़ें- बच्चों के साथ ससुराल छोड़ने पर मजबूर हुईं सपना चौधरी, पति वीर साहू के खिलाफ सबूत लेकर पहुंचीं कोर्ट
एक्टर ने इसके साथ ही उस पैपराजी पेज से ये पोस्ट तुरंत हटाने और सार्वजनिक माफी मांगने के लिए कहा। उन्होंने आगे कहा कि इसे अभी चेतावनी समझें लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह कानूनी कार्रवाई भी करेंगे।
बता दें कि एक्टर शालीन भनोट और दलजीत कौर टीवी सीरियल कुलवधू के सेट पर मिले थे। वहीं दोनों के बीच प्यार हुआ और साल 2009 में दोनों ने शादी कर ली। दलजीत कौर ने एक्टर पर घरेलु हिंसा के इल्जाम लगाए थे, जिसके बाद साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया। हालांकि इन आरोपों पर कभी एक्टर ने सहमति नहीं जताई, हमेशा नकार दिया।
