चार बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं कोलंबियाई पॉप स्टार शकीरा इस अप्रैल 19 साल बाद भारत में वापसी करने जा रही हैं। वह 2026 के फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट की हेडलाइन परफॉर्मर होंगी। शकीरा 10 अप्रैल को मुंबई के प्रतिष्ठित महालक्ष्मी रेसकोर्स में लाइव परफॉर्म करेंगी। इसके बाद 15 अप्रैल को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियन में उनका दूसरा शो होगा।

खास है कॉन्सर्ट का कारण

भारत दौरे को लेकर शकीरा ने उत्साह जताते हुए कहा कि भारत में परफॉर्म करना हमेशा उनके लिए खास रहा है। उन्होंने बताया कि वह मुंबई और दिल्ली में अपने फैंस से जुड़ने के लिए बेहद उत्साहित हैं। उनके मुताबिक, Feeding India कॉन्सर्ट सिर्फ संगीत का जश्न नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी पहल है जिसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि हर बच्चे को स्वस्थ और पर्याप्त पोषण मिल सके, ताकि वह बेहतर भविष्य की ओर बढ़ सके।

इस घोषणा के बाद भारतीय फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, खासकर इसलिए क्योंकि शकीरा लंबे समय बाद भारत में लाइव परफॉर्म करने आ रही हैं।

भारत में हिट हैं उनके ये गाने

‘Hips Don’t Lie’, ‘Whenever, Wherever’ और ‘Waka Waka’ जैसे गानों ने शकीरा को दुनिया भर में पहचान दिलाई। भारत में भी उनके ये गाने बेहद मशहूर हैं। हालांकि सिर्फ उनकी आवाज ही नहीं, उनका बेली डांस स्टाइल भी उनकी पहचान है। स्टेज पर उनकी एनर्जी और परफॉर्मेंस सबको दीवाना बना देती है।

यह भी पढ़ें: ‘आवाज में वो दम नहीं है’, जिस वजह से राइटर ने किया था खारिज, उसी ने बना दिया अमजद खान को ‘शोले’ का गब्बर | रील गाथा

13 साल की उम्र में शुरू किया था करियर

कोलंबिया के बारांक्विला में जन्मी शकीरा ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने 13 साल की उम्र में अपना पहला एल्बम Magia रिलीज किया था। हालांकि शुरुआती एल्बम्स को बड़ी सफलता नहीं मिली, लेकिन उनकी अलग आवाज और लिखने के तरीके ने उन्हें पहचान दिलानी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: OTT Watchlist: रातों की नींद उड़ाने वाली थ्रिलर फिल्में, प्राइम वीडियो पर अभी करें बिंज वॉच

1995 में उनकी एल्बम Pies Descalzos आई और उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इसके बाद ¿Dónde Están los Ladrones? ने उन्हें लैटिन म्यूजिक इंडस्ट्री में मजबूत पहचान दिलाई। साल 2001 में उनका पहला इंग्लिश एल्बम Laundry Service रिलीज हुआ और यहीं से शकीरा ग्लोबल स्टार बन गईं। इस एल्बम का गाना Whenever, Wherever दुनिया भर में सुपरहिट हुआ।

ये भी हैं हिट गाने

इसके बाद उनका गाना Hips Don’t Lie उनके करियर का सबसे बड़ा इंटरनेशनल हिट बना। साल 2010 फीफा वर्ल्ड कप में उन्होंने Waka Waka गाया जो फीफा वर्ल्ड कप का ऑफिशियल सॉन्ग था।