शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई की है। 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म की सफलता के लिए शाहरुख खान ने 8 मार्च को सभी का धन्यवाद किया है। उन्होंने ट्विटर पर अपने फैंस को दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने ट्वीट में लिखा,”ये बिजनेस नहीं है, ये व्यक्तिगत है। लोगों को हंसाना और उनका मनोरंजन करना हमारा काम है और अगर हम इसे पर्सनली नहीं लेंगे तो हम कभी उड़ान नहीं भर पाएंगे। जिन लोगों ने भी ‘पठान’ को प्यार दिया, उनका धन्यवाद और ये साबित हो गया कि मेहनत और लगन और भरोसा अभी जिंदा है। जय हिंद।”
सिद्धार्थ आनंद की ये फिल्म शाहरुख खान की वापसी के लिए बेहतर साबित हुई है। खान ने चार साल बाद Pathan के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की और ये फिल्म बॉलीवुड की बिग ब्लॉकबस्टर साबित हुई। हाल ही में, इस फिल्म ने बाहुबली 2 (हिंदी) को पछाड़ दिया, जिसने 510.99 करोड़ रुपये के साथ सबसे ज्यादा कलेक्शन का रिकॉर्ड बनाया।

‘पठान’ ने अपने नाम दर्ज किया रिकॉर्ड
पठान ने अपने ऐतिहासिक रन के साथ बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाए हैं। फिल्म की गति ऐसी रही है कि अपने 43वें दिन भी, पठान ने 1.29 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसकी सभी भाषाओं की कुल कमाई 536.77 करोड़ रुपये हो गई। फिल्म का ग्लोबल फिगर 1039 करोड़ रुपए का है।
शाहरुख खान की फैन फॉलोइंव किसी से नहीं छिपी है। एक्टर के मन्नत बंगले में बीते दिनों गुजरात के दो लड़के घुस गए थे। जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में पुलिस ने जो जानकारी दी है, वह हैरान कर देने वाली है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपित पकड़े जाने से पहले शाहरुख खान के घर में 8 घंटे तक रहे। वह खान के मेकअप रूम में छिपे थे।