बॉलीवुड में अलग-अलग किरदार के लिए शाहिद कपूर जाने जाते हैं। जब उनकी हिट फिल्मों का जिक्र होता है, तो कबीर सिंह का नाम जरूर लिया जाता है। इसमें उनके साथ कियारा आडवाणी ने लीड रोल की भूमिका निभाई थी। इन दिनों शाहिद अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। हिंदी सिनेमा के लिए साल 2025 भी अच्छा साबित रहा, और अब 2026 में बॉर्डर 2 की सफलता के बाद कई दिग्गज सितारों की फिल्में बॉक्स ऑफिस हिलाने की कोशिश करेंगी।

इस बीच शाहिद का एक बयान चर्चा में आ गया है, जिसमें उन्होंने कह दिया है कि अब बॉलीवुड में अच्छी फिल्में नहीं बन रही हैं। फैंस उनके इस बयान के पीछे का मतलब समझने में लगे हुए हैं, तो हेटर्स उनकी इस स्टेटमेंट पर हैरानी जाहिर कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि ‘ओ रोमियो’ की रिलीज से पहले शाहिद किस एक स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बन चुके हैं।

बॉलीवुड को लेकर बीते कुछ समय से कहा जा रहा है कि अब लोगों का मन उनकी पुराने फ्लेवर की फिल्मों से उठ चुका है। दर्शक अब धुरंधर जैसी कुछ हटके फिल्म देखना पसंद कर रहे हैं। इस बारे में अब शाहिद कपूर ने भी खुलकर बात की। ओ रोमियो फिल्म को लेकर शाहिद चर्चा का हिस्सा बने हुए हैं। इस बीच प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में एक्टर ने सिनेमा में हुए बदलावों के बारे में बात की। उनका कहना है कि आज के समय में लोगों का ध्यान ज्यादा समय तक खींचकर रखना एक बड़ा काम बन चुका है। साथ ही, उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया कि बॉलीवुड में भी अब उतनी अच्छी फिल्में नहीं बन रही हैं, जिन्हें देखने लोग थिएटर्स में जाएं।

यह भी पढ़ें: सना खान के पति को रात 2 बजे मैसेज क्यों करती हैं राखी सावंत? वजह जान फैंस ने ली लंबी सांस

शाहिद ने बातचीत में कहा, दर्शकों का सब्र अब कम होता जा रहा है। अब उनका दिमाग ज्यादा फोकस नहीं कर पाता है। उन्हें लगातार कुछ नया चाहिए, और बीच-बीच में ब्रेक भी चाहिए। क्रिएटर्स भी खुद के साथ ऐसा ही करते नजर आ रहे हैं। इस वजह से जब वो खुद बैठकर काम करने की कोशिश करते हैं, तो उनकी क्रिएटिविटी कम हो जाती है। असल में बात ये नहीं है कि लोग अच्छी फिल्में देखना नहीं चाहते हैं, सच तो यह है कि हम उतनी अच्छी फिल्में बना नहीं पा रहे हैं, जितनी हमें बनानी चाहिए। ऐसे में दर्शक और क्रिएटर्स दोनों ही इसमें शामिल हैं।