बॉलीवुड सेलेब्स शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सैनन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘कॉकटेल 2’ के लिए काफी सुर्खियों में हैं। ये फिल्म साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है। पहले फिल्म में दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी और सैफ अली खान नजर आए थे, इस बार शाहिद, रश्मिका और कृति दिखाई देंगे। होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म होगी।

‘कॉकटेल 2’ फिल्म के ट्रेलर अभी रिलीज नहीं किया गया है लेकिन इसके गाने दर्शकों के सामने आ चुके है। फिल्म को लेकर चर्चा बनी हुई है साथ ही इस बात की भी कि इन तीनों एक्टर्स में किसने कितनी फीस ली है। चलिए बताते है इस फिल्म के लिए किस एक्टर ने कितने पैसे लिए है।

यह भी पढ़ें-‘सलमान की फिल्म से मेरा रोल हटा दिया’, पंचायत एक्टर श्रीकांत वर्मा का खुलासा, बोले- मैंने हर रोल बढ़ी शिद्दत से किया लेकिन…

किस एक्टर को मिली कितनी फीस

इस बार फिल्म में इन तीनों कैरेक्टर्स के नाम कुनाल, एली और दीया होंगे। इस स्टार्स की फीस की बात करें तो एशिया नेट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर ने सबसे मोटी रकम वसूली है। एक्टर ने ‘कॉकटेल 2’ के लिए करीब 35 करोड़ रुपये की फीस ली है। फिल्म की एक्ट्रेसेज की बात करें, कृति और रश्मिका की फीस की तो दोनों ही एक्ट्रेस ने करीब 15 करोड़ रुपये की फीस इस फिल्म के लिए ली है। ‘कॉकटेल 2’ फिल्म के ओवरऑल बजट करीब 80 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-माधुरी दीक्षित ने दिया ऐश्वर्या राय को ट्रोल करने वालों को करारा जवाब, बोलीं- उम्र और वजन से नहीं होती पहचान

फिल्म कॉकटेल के गानों को मिल रहा प्यार

अभी तक रिलीज हुए इस फिल्म के गानों को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। खासकर अरिजीत सिंह के गाने को लोग काफी पसंद कर रहे है। अरिजीत सिंह ने सुनीधी चौहान के साथ मिलकर तुझको गाने के लिए अपनी आवाज दी है। इस गाने के ऑफिशियल यूट्यूब वीडियो पर अब तक 14 मिलियन व्यूज आ चुके है।

बता दें कि शाहिद कपूर और कृति सैनन पहले भी साथ में काम कर चुके हैं। साल 2024 में आई फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में दोनों की जोड़ी को लोगों का प्यार मिला था। फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर 2 जून को रिलीज किया जाएगा, वहीं फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।