शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ओ रोमियो सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसमें शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल की भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म ने 13 फरवरी 2026 को थिएटर्स में दस्तक दी। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि ओपनिंग डे पर मूवी कितने करोड़ का कलेक्शन कर पाती है। संभावना है कि इस रोमांटिक मूवी को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग मिल सकती है। इससे पहले बात कर रहे हैं कि मूवी में अभिनय करने के लिए स्टार कास्ट ने कितनी मोटी फीस चार्ज की है।

क्रिटिक्स और फैंस से फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली हैं। रिलीज से पहले ओ रोमियो को लेकर थोड़ा विवाद देखने को मिला, और सेंसर बोर्ड की फिल्म के कुछ सीन्स पर कैंची भी चली। फाइनली वैलेंटाइन वीक में शाहिद कपूर की रोमांटिक और थ्रिलर बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी हैं। शायद आपको जानकर हैरानी होगी कि शाहिद और तृप्ति की फीस में बड़ा फासला है। वहीं, दो सितारों ने फिल्म में बिना किसी फीस के काम किया है।

ओ रोमियो फिल्म की स्टार कास्ट की फीस

ओ रोमियो की कास्ट का हिस्सा शाहिद-तृप्ति के अलावा, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और विक्रांस मैसी भी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद इस फिल्म के हाईएस्ड पेड एक्टर हैं। शाहिद को फिल्म के लिए 45 करोड़ रुपये बतौर फीस दिए जाने की चर्चा चल रही है। कबीर सिंह के बाद शाहिद को उतनी बड़ी कोई हिट नहीं मिली। ऐसे में उन्हें भी ओ रोमियो से काफी उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: पहला सीजन रहा हिट या दूसरा बना फेवरेट, ‘कोहरा’ पर दर्शकों की राय आई सामने

तृप्ति डिमरी ने फिल्म में शाहिद के अपोजिट में किरदार निभाया है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि तृप्ति को इस फिल्म के लिए 6 करोड़ रुपये मिले हैं। बता दें कि ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही उनके काम को सराहा गया है। वहीं, फिल्म देखने के बाद भी दर्शकों ने तृप्ति के अभिनय की तारीफ की। अविनाश तिवारी ने फिल्म में विलेन का रोल निभाया है। ऐसी चर्चा है कि इसके लिए उन्हें 7 करोड़ रुपये दिए गए हैं। विशाल भारद्वाज ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि फिल्म में काम करने के लिए तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी ने कोई फीस चार्ज नहीं की है।