शाहिद कपूर फिल्मी दुनिया में दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रशंसकों की जुबां पर उनके हिट किरदारों के नाम हमेशा रहते हैं। कबीर सिंह से लेकर कई हिट फिल्मों में उन्हें अपनी परफॉर्मेंस से लोगों को दीवाना बनाया है। इन दिनों एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ओ रोमियो को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। 13 फरवरी 2026 को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले बात कर रहे हैं कि ओटीटी पर आप उनकी किन हिट फिल्मों का लुत्फ उठा सकते हैं।

जब वी मेट

शाहिद कपूर की बेस्ट फिल्मों का जिक्र होगा, तो जब वी मेट का नाम जरूर लिया जाएगा। इसमें उनके साथ करीना कपूर की जोड़ी देखने को मिली। बता दें कि इस रोमांटिक फिल्म का क्रेज आज भी लोगों के बीच बना हुआ है। कॉमेडी, शानदार डायलॉग्स और इसके जबरदस्त म्यूजिक ने हर किसी को दीवाना बनाने का काम किया। यही कारण है कि दर्शक आज भी फिल्म को ओटीटी पर बार-बार देखना पसंद करते हैं। जियो हॉटस्टार पर यह फिल्म मौजूद है।

कबीर सिंह

कियारा आडवाणी के साथ शाहिद कपूर की बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट में कबीर सिंह का नाम शामिल किया जाता है। प्यार और दीवानगी की एक शानदार कहानी पेश कर इस फिल्म ने सभी को इंप्रेस किया। ओटीटी पर आज भी यह शाहिद कपूर की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म में से एक है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में नंबर-1 बनते ही ‘धुरंधर 2’ की बड़ी डील, 150 करोड़ में JioHotstar ने खरीदे डिजिटल राइट्स

हैदर

शाहिद कपूर के अभिनय करियर की मजबूत फिल्मों की लिस्ट में हैदर का नाम भी शामिल किया जाता है। हैदर में शाहिद का दर्दभरा और विद्रोही किरदार आज भी देखने को मिलता है। यह मूवी उन दर्शकों के लिए सबसे ज्यादा बेस्ट है, जो दमदार कहानी वाली फिल्में देखना पसंद करते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 और नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म को आप देख सकते हैं।

उड़ता पंजाब

शाहिद कपूर ने उड़ता पंजाब फिल्म में रॉक्सटार सिंगर टॉमी सिंह का रोल निभाया था इ स मल्टी-स्टारर फिल्म में शाहिद कपूर ने एक रॉकस्टार सिंगर ‘टॉमी सिंह’ का किरदार निभाया था। इस मूवी को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।