बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। सलमान के पिता और फिल्म निर्माता सलीम खान स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती है। इस कठिन समय में अपने दोस्त सलमान की हिम्मत बढ़ाने और उनके पिता का हालचाल जानने के लिए शाहरुख खान अस्पताल पहुंचे। इस दौरान का वीडियो भी सामने आ चुका है।

सलीम खान के स्वास्थ्य को लेकर बताया जा रहा है कि उन्हें माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ है, जिसके कारण उन्हें ICU में रखा गया, और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। इस मुश्किल समय में परिवा का साथ देने शाहरुख खान शनिवार की शाम को अस्पताल पहुंचे।

समाचार एजेंसी एएनआई पर शाहरुख खान का एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें देखने को मिला कि शाहरुख की गाड़ी मुंबई के लीलावती अस्पातल के बाहर नजर आई। दरअसल, एक्टर अस्पातल में भर्ती सलमान के पिता सलीम से मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे।

Award Banner

यह भी पढ़ें: OTT Watchlist: रोमांस लवर्स के लिए बेस्ट ओटीटी लिस्ट, प्यार; इमोशन और दिल छू लेने वाली सीरीज

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सलिम खान का बेहद सम्मानजनक स्थान है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों की कहानी और पटकथा लिखी है और वह अभिनेता सलमान खान, सोहेल खान और अरबाज खान के पिता हैं। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री से लगातार उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई जा रही है।
शाहरुख खान का इस तरह अस्पताल पहुंचकर सलिम खान से मुलाकात करना इंडस्ट्री में उनके रिश्तों और संवेदनशील स्वभाव को दर्शाता है। सोशल मीडिया पर भी फैंस इस मुलाकात की सराहना कर रहे हैं और सलिम खान के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं।