‘पठान’ की सफलता के बाद शाहरुख खान के फैंस अब उनकी अगली फिल्म ‘जवान’ का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा लीड रोल में हैं। यह एटली की मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट में से एक है। फिल्म का पोस्टर और टीजर को खूब तारीफ मिल चुकी है।
लीक हुआ शाहरुख का जवान लुक
जवान के टीजर में शाहरुख के चेहरे पर भारी भरकम पट्टी बंधी हुई थी। फिल्म के प्रमोशनल पोस्टर्स में भी यही लुक रखा दिखा था। अब फिल्म से एक स्टिल सोशल मीडिया पर लीक हुआ है जिसमें शाहरुख लंबे बाल और चेहरे पर पट्टियों के साथ नजर आ रहे हैं। फैंस बेसब्री से फिल्म के ट्रेलर का वेट कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि यह स्टिल तकरीबन 6 महीने पुराना है, लेकिन पठान के बाद से ये स्टिल दोबारा वायरल होने लगा। इसमें शाहरुख के लंबे बाल नजर आ रहे हैं। चेहरे पर बैंडेज के साथ मिस्ट्री लुक बरकरार रखा गया है। इसने फिल्म के लिए उम्मीदों को और भी बढ़ा दिया है।
फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान ‘जवान’ के सेट पर लौट आए हैं और फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म इसी साल रिलीज होनी है।
जवान में शाहरुख, नयनतारा और विजय सेतुपति के अलावा थलपति विजय का कैमियो रोल भी है, लेकिन मेकर्स ने अभी इसे कन्फर्म नहीं किया है। हालांकि विजय सेतुपति ने जरूर कन्फर्म कर दिया है कि वो इस फिल्म का हिस्सा हैं।
यह एक पैन इंडिया फिल्म है जिसे 2 जून, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में पांच भाषाओं – हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। जवान में कई हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस हैं जिसमें किंग खान का बिल्कुल अलग अंदाज नजर आएगा।