शाहरुख खान ने अपने 61वें जन्मदिन पर फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना रिलीज किया। इस गाने के रिलीज होते ही फैंस के बीच इसकी चर्चा बढ़ गई। शाहरुख खान का ये तोहफा फैंस को पसंद आया, इस बात का सबूत ये है कि 24 घंटे में इस गाने को यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा गया। गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री काफी शानदार दिखाई दी। इस गाने से जुड़े और भी दिलचस्प बातें हैं जो शाहरुख का फैन होने के नाते आपको पता होनी चाहिए।

दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी में किया गाना शूट

पठान के बाद दीपिका और शाहरुख को साथ में स्क्रीन पर देखना काफी शानदार है। गाने में दोनों की केमिस्ट्री बेमिसाल है, दोनों की जोड़ी को फैंस वैसे भी काफी पसंद करते हैं। एक्ट्रेस इस गाने की शूटिंग के दौरान अपनी दूसरी बेटी देवी के साथ 5 महीने प्रेग्नेंट थीं।

उन्होंने केप टाउन में इस गाने की शूटिंग की थी। शाहरुख ने इस गाने की शूटिंग के दौरान इस बात का ध्यान रखा था कि एक्ट्रेस को शूटिंग में कोई परेशानी ना हो। यही वजह है कि गाने में दोनों के डांस स्टेप्स भी काफी आसान रखे गए हैं।

24 घंटे में 34 मिलियन व्यूज पार

शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ के गाने ‘तू मिल जाए’ ने रिलीज के महज 24 घंटे के अंदर सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शानदार रिकॉर्ड बना दिया है। इस गाने को सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 6 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि अकेले यूट्यूब पर इसे 24 घंटे में 3.63 करोड़ व्यूज मिले हैं। रिलीज के दो दिन बाद इस गाने पर अब 47 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। जो एक शानदार रिकॉर्ड है।

दीपिका की ऑरेंज ड्रेस ने खींचा ध्यान

शाहरुख-दीपिका को साथ में देखकर फैंस को ‘पठान’ और ‘जवान’ की याद आ गई। पठान फिल्म के गाने बेशर्म रंग में दीपिका पादुकोण की ऑरेंज बिकिनी ड्रेस ने सोशल मीडिया पर यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। लोगों ने इस पर आपत्ति जताई थी।

यह भी पढ़ें- शाहरुख खान की ‘किंग’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, करोड़ों में बिके विदेशी राइट्स, अब खुद का रिकॉर्ड तोड़ने का बना दबाव

किंग फिल्म के इस गाने में भी एक्ट्रेस ने ऑरेंज रंग का ड्रेस पहना है। जिस पर फैंस का ध्यान गया, हालांकि ये ड्रेस काफी नॉर्मल और डिसेंट है। कई लोग प्लानिंग का नाम दे रहे हैं तो कई लोग इसे सिर्फ एक इत्तेफाक बता रहे हैं।

शाहरुख के लिए पहली बार एड शीरन ने गाया हिंदी गाना

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया ये गाना अरिजीत सिंह, एड शीरन और मधुबंती बागची ने गाया है। ये पहली बार है जब एड शीरन ने कोई हिंदी गाना गाया है। इस गाने के बारे में बताते हुए एड शीरन ने बताया, ‘जब मेरी पहली बार शाहरुख खान से मुलाकात हुई थी, तब उन्होंने मुझसे कहा था कि मुझे उनकी अगली फिल्म के लिए एक गाना बनाना चाहिए।’

‘समय के साथ हमारी दोस्ती और भी गहरी होती गई और मैं उनसे बेहद प्यार करता हूं। इसी मुलाकात के दौरान शाहरुख ने मेरी मुलाकात सचिन-जिगर से कराई। इसके बाद उसी रात मैंने शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ के लिए ‘तू मिल जाए’ गाने का अपना हिस्सा लिखा और रिकॉर्ड भी कर लिया।’ सिंगर ने इस गाने के रिकॉर्डिंग का बीटीएस वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो को रीपोस्ट करते हुए शाहरुख ने एड शीरन का धन्यवाद भी किया।

यह भी पढ़ें- ‘हमेशा जवान रहो किंग’, सलमान खान की दोस्त शाहरुख के लिए विश, जन्मदिन पर शेयर किया Video

शाहरुख और दीपिका की सुपरहिट कास्टिंग

वैसे तो फिल्म ‘किंग’ में कई शानदार एक्टर्स शामिल हैं लेकिन शाहरुख के साथ दीपिका की बात थोड़ी सी अलग है। दरअसल, दोनों साथ में करीब 4 फिल्में कर चुके हैं और ये फिल्म उनकी पांचवी फिल्म है। कमाल बात ये है कि आज तक दोनों की कोई भी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई हैं। इस लिस्ट में ‘ओम शांति ओम’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’, ‘पठान’ और ‘किंग’ शामिल हैं। ये फिल्म 24 दिसंबर क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।