साउथ फिल्म्स का दबदबा पैन-इंडिया में देखा जाता है लेकिन आज भी बॉलीवुड के ‘किंग’ खान का जलवा वैसा ही बरकरार है। इस बात का अंदाजा इससे लगाइए कि शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। उसके विदेशी राइट्स 175 करोड़ रुपये के बिक चुके हैं।

इसे भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी ओवरसीज राइट्स डील बताया जा रहा है। ‘किंग’ रिलीज से बहुत पहले ही इतिहास रच चुकी है। इसी के साथ शाहरुख खान पर अपनी फिल्म पठान और जवान का रिकॉर्ड तोड़ने का प्रेशर भी बन गया है।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फर्स फिल्म्स ने शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के ओवरसीज राइट्स 175 करोड़ रुपये यानी कि 18 मिलियन डॉलर में खरीदे हैं। अब तक शाहरुख खान की फिल्मों के ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स यशराज फिल्म्स के पास रहे हैं। हालांकि फर्स फिल्म्स को भी ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन का अच्छा एक्सपीरियंस है लेकिन ये पहली बार है जब वह शाहरुख खान की फिल्म का ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन करेंगे।

रिलीज से पहले किंग ने रचा इतिहास

पिंकविला में मौजूद रिपोर्ट के मुताबिक, फर्स ने शाहरुख खान की फिल्म किंग के विदेशी राइट्स खरीदकर 175 करोड़ की मिनिमम गारंटी रकम का भुगतान कर दिया है। कमाल बात ये है कि इससे पहले किसी भी इंडियन फिल्म के विदेशी राइट्स 100 करोड़ से ऊपर के बिके ही नहीं है। कभी उनका आंकड़ा 100 करोड़ के पार नहीं हुआ। ऐसे में ये डील होना फिल्म के लिए बड़ी बात है।

यह भी पढ़ें- King Release Date: ‘किंग अकेला काफी है’, शाहरुख खान ने अपने अंदाज में बताई फिल्म की रिलीज डेट

शाहरुख खान के लिए बढ़ी चुनौतियां

विदेशों में आमतौर पर डिस्ट्रीब्यूटर को बॉक्स ऑफिस की कुल कमाई का सिर्फ 50% हिस्सा ही मिलता है। ऐसे में ‘किंग’ को अपना खर्च निकालने के लिए विदेशों में कम से कम 37-40 मिलियन डॉलर की कमाई करनी होगी। जिसकी इंडियन करेंसी में कीमत 350-375 करोड़ रुपये होती है।

शाहरुख खान की दो सबसे बड़ी हिट फिल्में थीं ‘पठान’ और ‘जवान’। इन दोनों फिल्मों ने भी विदेशों में करीब 400-400 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था ऐसे में अब शाहरुख खान को डिस्ट्रीब्यूटर्स की कीमत अदा करने के लिए अपनी इन दोनों फिल्मों के रिकॉर्ड्स को तोड़ना पड़ेगा।

फिल्म ‘किंग’

हाल ही में ‘किंग’ की रिलीज डेट शाहरुख खान ने अपने फैंस के साथ शेयर की थी। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। एक शानदार वीडियो के साथ एक्टर ने ये अनाउंसमेंट किया था। ‘किंग’ में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें- ‘पहले बाप ही आएगा बेटा’, Avengers: Doomsday से King की भिड़ंत पर शाहरुख का मजेदार जवाब

उनके अलावा फिल्म में सुहाना खान, जैकी श्रॉफ, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, अभय वर्मा, अरशद वारसी, राघव जुयाल जैसे एक्टर्स दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।