बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं। बी टाउन के बेस्ट रोमांटिक हीरो के रूप में उन्होंने अपनी पहचान कायम की। किंग खान का नाम उन चुनिंदा अभिनेता की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जो एक्टिंग की बदौल लोगों के दिलों पर राज करते हैं। इतना ही नहीं, उनकी फिल्मों के कुछ किरदार हमेशा के लिए अमर हो गए। फैंस आज भी उनकी हिट फिल्मों के किरदारों के नाम याद रखते हैं। आज जिक्र उनकी रोमांटिक फिल्म के एक रोल का कर रहे हैं, जो हमेशा के लिए अमर बन गया।

बॉलीवुड लवर्स के बीच अक्सर यादगार किरदारों का जिक्र होता है। शाहरुख खान की फिल्म का एक किरदार सबसे ज्यादा चर्चित है। ऐसा भी कहा जाता है कि इस रोल के जरिए शाहरुख ने लोगों के बीच अपनी अलग छवि बनाने का काम किया है।

शाहरुख खान की फिल्म का अमर किरदार

रोमांटिक फिल्मों की चर्चा शाहरुख की डीडीएलजे का नाम लिए बिना अधूरी मानी जाती है। इस मूवी में एक्टर ने राज मल्होत्रा का रोल निभाया, जिसे शाहरुख ने पर्दे पर जीवंत करने का काम किया था। ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ फिल्म का नाम शाहरुख की बेस्ट रोमांटिक मूवीज की लिस्ट में शामिल किया जाता है। साल 1995 की इस फिल्म में शाहरुख के किरदार को बेस्ट रोमांटिक और एवरग्रीन हीरो के रूप में याद किया जाता है।

बता दें कि मूवी में राज का किरदार एक ऐसे नौजवान का था जो मस्तीखोर भी है, दिलफेंक भी, लेकिन जब बात उसके प्यार और फैमिली की आती है, तो वह जिम्मेदारी को बखूबी निभाकर दिखाता है। राज का स्टाइल और सिमरन के लिए उसका प्यार दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए बस गया। यही कारण है कि शाहरुख की फिल्म के इस किरदार को अमर माना जाता है।

यह भी पढ़ें: अर्जुन तेंदुलकर की शादी में लगा बॉलीवुड सितारों का तांता, शाहरुख-गौरी और आमिर ने खींचा सबका ध्यान

खास बात यह रही कि राज ने सिर्फ रोमांस ही नहीं सिखाया, बल्कि यह भी बताया कि प्यार में परिवार की इज्जत और रिश्तों की अहमियत कितनी जरूरी होती है। फिल्म का मशहूर डायलॉग और ट्रेन वाला सीन आज भी बॉलीवुड इतिहास के सबसे आइकॉनिक पलों में गिना जाता है।