शाहरुख खान ने 2 अक्टूबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस को खास सरप्राइज दिया। दरअसल, अभिनेता ने इस साल अपने जन्मदिन पर आधी रात को मन्नत के बाहर आकर फैंस से मुलाकात नहीं की थी, जिससे उनके चाहने वाले काफी निराश हो गए थे। मगर जन्मदिन के बाद आधी रात को शाहरुख ने अपने फैंस मन्नत के बाहर आकर उनका अभिवादन किया।
मन्नत के बाहर दिखा शाहरुख का खास अंदाज
शाहरुख खान के घर यानी मन्नत का रेनोवेशन चल रहा है। सोमवार को शाहरुख खान अपने घर मन्नत के बाहर फैंस के सामने नजर आए। इस दौरान उन्होंने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। इतना ही नहीं, अभिनेता ने अपना मशहूर बाहें फैलाने वाला सिग्नेचर पोज भी दिया। उन्होंने फैंस को सलाम किया, उनकी तरफ इशारा किया और फ्लाइंग किस भी दी। शाहरुख को देखकर वहां मौजूद फैंस खुशी से झूम उठे और जोर-जोर से उनका नाम पुकारने लगे।
इस दौरान शाहरुख खान सफेद टी-शर्ट और डेनिम पैंट में कैजुअल लुक में नजर आए। उनके इस सरप्राइज अपीयरेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
फैंस ने कहा- यही हैं हमारे किंग
शाहरुख खान के इस अंदाज पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘एक छोटा सा इशारा और बेशुमार प्यार! यही हैं हमारे किंग। कातिल नहीं, आशिक हैं।’ वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘उसके फैंस बुलाएं और वह न आए, ऐसा हो सकता है क्या? लव यू किंग!’
यह भी पढ़ें: 3 दशकों से हिंदी सिनेमा के ‘किंग’ हैं शाहरुख खान, चार्म से फैंस संग बॉक्स ऑफिस पर भी चलाया जादू
बता दें कि शाहरुख ने इस साल अपने जन्मदिन पर आधी रात को मन्नत के बाहर आने की अपनी परंपरा को छोड़ दिया था। हालांकि, उन्होंने फैंस के लिए एक खास संदेश जरूर भेजा था।
मन्नत के बाहर दिखाया गया खास संदेश
शाहरुख की गैरमौजूदगी में मन्नत के बाहर एक बड़ी स्क्रीन पर उनका हाथ से लिखा संदेश दिखाया गया था। इसमें उन्होंने फैंस का जन्मदिन की शुभकामनाओं और प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया। संदेश में लिखा था, ‘आप सभी की शुभकामनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद। मेरा प्यार भी आप सभी के लिए। ढेर सारा प्यार और एक बड़ी सी झप्पी।’
यह भी पढ़ें: ‘उनके घर में सोफा नहीं था’, आज 300 करोड़ के मन्नत के मालिक हैं शाहरुख खान, जानें उनकी अकूत दौलत
इस स्क्रीन पर उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ की झलकियां भी दिखाई गई थीं। गौरतलब है कि मन्नत में इन दिनों रेनोवेशन का काम चल रहा है। इसी वजह से शाहरुख और उनका परिवार फिलहाल फिल्ममेकर वाशु भगनानी के अपार्टमेंट में रह रहा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में हैं। जन्मदिन के मौके पर फिल्म का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ भी रिलीज किया गया। फिल्म दिसंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
