जब 17 साल की प्रियंका चोपड़ा से शाहरुख खान ने पूछा था सवाल- मुझसे शादी करोगी क्या?
प्रियंका और किंग खान के बीच अफेयर की काफी चर्चाएं उड़ी थीं। दोनों ने फरहान अख्तर की फिल्म डॉन और डॉन2 में साथ साथ काम किया। इस दौरान दोनों को अकेले टाइम स्पेंड करते हुए कई बार देखा गया था।

साल 2018 में मशहूर अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस से शादी की प्रियंका चोपड़ा से कभी शाहरुख खान ने भी शादी करने की बात कही थी। तब प्रियंका ने अपने जवाब से सबको चौंका दिया था। बात दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें किंग खान शाहरुख प्रियंका चोपड़ा से शादी करने को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। यह वीडियो साल 2000 के फेमिना मिस इंडिया का है। प्रियंका चोपड़ा दस कंटेस्टेंट में से एक थीं और प्रियंका की उम्र सिर्फ 17 साल की थी। वीडियो के मुताबिक उस इवेंट को होस्ट मलाइका अरोड़ कर रही हैं। उस इवेंट में शाहरुख ज्यूरी मेंम्बर्स में से एक थे।
बतौर ज्यूरी शाहरुख प्रियंका से एक सवाल करते हैं। प्रियंका चोपड़ा से शाहरुख खान ने सवाल किया कि ‘तुम अजहर जैसे क्रिकेटर से शादी करना चाहोगी या फिर स्वारोवस्की जैसे बड़े ब्रांड के मालिक से जो आपको गहने और बढ़िया हार पहनाएंगे। आपको कभी भी अपने घर के लिए झूमर खरीदने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी या मेरे जैसे हैंडसम सुपरस्टार से जिसके पास आपको शादी के बारे में जटिल सवाल देने से बेहतर कुछ नहीं है।’ इस पर प्रियंका ने बड़े ही शानदार अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि वह किसी क्रिकेटर से शादी करेंगी ताकि वह उसके जरिए भारत पर और ज्यादा गर्व महसूस कर सकें।
इस घटना के बाद प्रियंका और किंग खान के बीच अफेयर की काफी चर्चाएं उड़ी थीं। दोनों ने फरहान अख्तर की फिल्म डॉन और डॉन2 में साथ साथ काम किया। इस दौरान दोनों को अकेले टाइम स्पेंड करते हुए कई बार देखा गया था। यह ऐसा समय था जब गौरी खान और शाहरुख के रिश्ते में काफी मुश्किल दौर आ गया था। शाहरुख प्रियंका के अफेयर को लेकर मीडिया में काफी खबरें आने के बाद पत्नी गौरी खान के शाहरुख को वार्निंग देने के बाद प्रियंका से नजदीकियां खत्म की।
(और Entertainment News पढ़ें)
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।