सतीश कौशिक की मौत 8 मार्च को हार्ट अटैक के कारण हुई थी। मौत से कुछ घंटों पहले वह होली पार्टी में शामिल हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसमें एक बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक जिस पार्टी में सतीश थे, वहां एक वांटेड बिजनेसमैन भी मौजूद था। पुलिस ने मेहमानों की लिस्ट खंगाली, जिसमें एक उद्योगपति का नाम सामने आया है, जिसपर कई केस दर्ज हैं।
जिस फार्महाउस पर हुई थी पार्टी वहां मिली एक दवा
दिल्ली पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। होली वाले दिन (जिस दिन सतीश कौशिक की मौत हुई) वह दिल्ली में थे और एक फार्महाउस में पार्टी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने वहां से कुछ दवाएं बरामद की है। सूत्रों के मुताबिक ये पार्टी एक बड़े उद्योगपति ने रखी थी, जिसपर खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
मैनेजर ने बताया कैसे हुई मौत
सतीश कौशिक की मौत के बाद मीडिया ने उनके मैनेजर से बात की। उन्होंने बताया कि पार्टी के बाद सतीश रात करीब 9:30 बजे सो गए थे। देर रात 12 बजकर 10 मिनट पर उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के अस्पताल में जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
सतीश कौशिक ने 7 मार्च को जावेद अख्तर और सबाना आजमी के घर में होली पार्टी अटेंड की थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए थे। इस पार्टी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कौशिक के जाने से उनके दोस्त अनुपम खेर काफी दुखी हैं। इनके अलावा गोविंदा, जो कई फिल्मों में उनके जोड़ीदार रहे हैं, काफी आहत हैं।
गोविंदा ने सोशल मीडिया पर सतीश संग अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। साथ में लिखा,”एक मित्र, एक कलाकार, एक साथी, दुख कैसे बयां करूं। आपकी कमी हमेशा खलेगी हमें। बहुत दुख हुआ। बहुत जल्दी चले गए। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।”
अनुपम खेर अपने दोस्त की मौत की खबर सुनते ही उनके घर पहुंच गए थे। अंतिम यात्रा में भी वह फूट-फूटकर रोते दिखे। अब खेर ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर फैंस से बात की और अपना दिल हल्का किया। उन्होंने बताया कि वह सतीश को कितना मिस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह दोनों रोज सुबह 8 से 8:30 के बीच एक दूसरे को फोन किया करते थे।