निरहुआ के सामने सरोज खान से लड़ पड़ी थीं श्वेता तिवारी, डांस की महागुरू से लिया था पंगा! ये चैलेंज किया था स्वीकार..
Saroj Khan, Shweta Tiwari, Dinesh Lal Yadav, Nirahua Bhojpuri: सरोज खान एक भोजपुरी डांस रिएलिटी शो में 'डांस की महागुरू' के पद पर देखी गई थीं। इस डांस शो में उनको फैंस ने काफी पसंद किया था। यह शो भोजपुरी फैंस के बीच..

Saroj Khan, Shweta Tiwari, Dinesh Lal Yadav, Nirahua: 71 साल की उम्र में सरोज खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। सरोज खान ने बड़े पर्दे पर काम करने से लेकर बड़े पर्दे के पीछे और टीवी तक के लिए काम किया। सरोज खान ने 3 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। सरोज खान फिल्मों में नजर आईं औऱ उसके बाद फिल्मों के गानों के लिए डांस कोरियोग्राफ करने लगीं।
वहीं सरोज खान ने टीवी पर अपना डांस लर्निंग शो भी शुरू किया-नचले वे विद सरोज खान। इसके अलावा सरोज खान डांस रिएलिटी शो को भी जज करती दिखीं थीं। सरोज खान एक भोजपुरी डांस रिएलिटी शो में ‘डांस की महागुरू’ के पद पर देखी गई थीं। इस डांस शो में उनको फैंस ने काफी पसंद किया था। यह शो भोजपुरी फैंस के बीच जितना पॉपुलर था उतना ही कॉन्ट्रोवर्शियल भी रहा। शो में सरोज खान के अलावा दो और जज थीं संभावना सेठ और श्वेता तिवारी।
इस शो को होस्ट कर रहे थे दिनेश लाल यादव यानी भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ। शो के एक एपिसोड में तो श्वेता महागुरू सरोज खान से भिड़ गई थीं। दरअसल, एक कंटेस्टेंट के परफॉमेंस को जज करने के दौरान श्वेता और महागुरू सरोज खान के बीच मतभेद हो गया था। कंटेस्टेंट का डांस श्वेता को बिलकुल पसंद नहीं आया था। वहीं मास्टर जी को कंटेस्टेंट का डांस न सिर्फ अच्छा लगा बल्कि उनके साथ साथ निरहुआ और संभावना सेठ ने भी कंटेस्टेंट के डांस की तारीफ की थी।
इससे श्वेता गुस्से में आ गई थीं और बोल पड़ी थीं कि लड़के ने गाने में डांस ही नहीं किया, सिर्फ एक्टिंग की। इस पर सरोज खान बेहद नाराज हो गई थीं। जब श्वेता नहीं मानीं तो डांस की महागुरू सरोज खान ने श्वेता को ही चैलेंज दे डाला कि अब वह इस गाने पर डांस करके दिखाएं। सरोज ने कहा था- जहां इस लड़के ने डांस नहीं किया वहां अब तुम करके दिखाओ, खड़ी हो जाओ। इसके बाद श्वेता ने चैलेंज एक्सेप्ट किया था। लेकिन श्वेता ने एक दिन की मोहलत मांगी थी कि वह इस डांस को प्रिपेयर करेंगीं।
इसके बाद श्वेता तिवारी ने कंटेस्टेंट को अपने मुताबिक डांस कराया। लेकिन मास्टरजी को पहले वाली कोरियोग्राफी ही पसंद आई। इस बीच संभावना सेठ गुस्से में आकर श्वेता से बोलीं कि उन्हें सरोज जी की बात मान लेनी चाहिए। सरोज खान ने भी कहा कि मैंने लाड प्यार में उस कंटेस्टेंट से नहीं कहा कि उसने अच्छा किया, इस कुर्सी को 40 साल दिए तो एक्सपीरियंस से कहा मैंने कि वो अच्छा नाचा।
तभी संभावना सेठ ने कहा कि ‘तुम औऱ मैं इस चैलेंज को लेते हैं’। लेकिन श्वेता ने इस चैलेंज को लेने से मना कर दिया कि वह लड़के का डांस नहीं कर सकतीं। तभी मास्टरजी ने कहा क्यों मैं नहीं नचाती क्या मर्दों को? मास्टर जी ने इस दौरान श्वेता को याद भी दिलाया कि उन्होंने कहा था कि वह इस चैलेंज को एक्सेप्ट करेंगीं औऱ यहां डांस करेंगीं। लेकिन श्वेता ने मुकरते हुए कहा कि उन्होंने तो ऐसा कहा ही नहीं था।