सारा अर्जुन ने फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया है और उनकी जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि रणवीर एक बेहद समर्पित कलाकार हैं और अपने काम को लेकर उतने ही प्रोटेक्टिव रहते हैं जितना एक बच्चा अपनी पसंदीदा चीज़ के लिए होता है।

सारा के मुताबिक, रणवीर खुद को फिल्म का अकेला मालिक नहीं मानते, बल्कि पूरी टीम की फिल्म मानते हैं और सभी चाहे एक्टर्स हों या टेक्नीशियन सबके साथ समान सम्मान से पेश आते हैं।

सारा ने बताया कि उन्हें फिल्म की सफलता का भरोसा स्क्रिप्ट और टीम की स्पष्ट विज़न को देखकर पहले से ही था। उनके अनुसार, जब कहानी मजबूत होती है तो उसका असर भी अच्छा होता है।

पाथेर पंचाली से शतरंज के खिलाड़ी तक: सिनेमा लवर हैं तो जरूर देखें सत्यजीत रे की ये 5 मास्टरपीस

उन्होंने यह भी कहा कि उनके लिए सफलता सिर्फ बॉक्स ऑफिस या क्रिटिक्स नहीं है, बल्कि हर दिन खुद में सुधार महसूस करना ज्यादा महत्वपूर्ण है।

अपने एक्टिंग प्रोसेस पर बात करते हुए सारा ने बताया कि वह इमोशंस दिखाने के लिए अपनी निजी यादों का इस्तेमाल नहीं करतीं, क्योंकि उनके अनुसार भावनाएं अस्थायी होती हैं। वह किरदार की स्थिति और भावना को समझकर अभिनय करती हैं।

सारा ने अपने पिता को अपना सबसे बड़ा सपोर्ट बताया और कहा कि उन्होंने ही उन्हें अभिनय को गंभीरता और अनुशासन के साथ देखने की सीख दी है।

‘शिव मुझे अपने साथ ले चलो’: 30 की उम्र में निधन के बाद वायरल हुई दिव्यांका सिरोही की आखिरी पोस्ट