सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के खिलाफ फतवा जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के चीफ मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उन पर शरीयत के खिलाफ काम करन के आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस करीब 4 सालों से लगातार केदारनाथ जा रही हैं, इस बार भी उन्हें वहां देखा गया। उन्होंने केदारनाथ के दर्शन किए। वह अक्सर इस मंदिर के लिए अपनी आस्था के बारे में बात करती दिखाई देती हैं लेकिन इन बार मौलाना ने उनके केदारनाथ दर्शन पर सवाल उठाए हैं।

उत्तर प्रदेश के इस्लामिक धर्मगुरु मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने एक वीडियो जारी करते हए एक्ट्रेस सारा अली खान पर आरोप लगाते हुए कहा कि शरीयत की नजर में सारा गुनहगार हैं और उन्हें तौबा करना चाहिए। दूसरे धर्म के हिसाब से पूजा करना शरिया के तहत गलत माना गया है। सारा अली खान ने शरिया के कानून का उल्लंघन किया है। इतना ही नहीं मौलाना ने सारा से अल्लाह से माफी मांगने को भी कहा है।

शरीयत के मुताबिक सारा अली खान मुजरिम

हर साल की तरह सारा अली खान इस बार भी 25 अक्टूबर को केदारनाथ दर्शन करने पहुंची थीं। उन्हें दर्शन की लंबी लाइन में खड़े देखा गया था। मौलवी ने अपने वीडियो में कहा, सारा अली खान भारत की मशहूर एक्ट्रेस हैं, उन्होंने केदारनाथ मंदिर में जाकर पूजा-पाठ की और दर्शन किए।

यह भी पढ़ें- ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाने पर आयुष्मान खुराना ने दिया जवाब, बोले- ‘मैं स्क्रिप्ट फॉलो करता हूं’ |

ये सारे काम शरीयत के मुताबिक नाजायज हैं, हराम काम हैं। शरीयत के हिसाब से सारा मुजरिम हैं, गुनहगार हैं और उन्हें माफी मांगने की जरूरत है।

गैर-हिंदू के लिए जरूरी एफिडेविट किया जमा

बता दें कि कुछ समय पहले मंदिरों का मैनेजमेंट हैंडल करने वाली बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर कमेटी ने मंदिरों में पूजा करने वाले गैर हिंदुओं के लिए एक एफिडेविट जमा करना जरूरी बताया था। इस कमेटी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर सोहन सिंह रंगर ने न्यूज 18 से बात की थी और बताया था कि सारा की टीम ने उनके केदारनाथ जाने से पहले जरूरी एफिडेविट को जमा कर दिया था।

सारा अली खान ने अपना फिल्मी सफर केदारनाथ पर आधारित फिल्म से ही किया था। इस कारण उनका इस मंदिर की तरफ एक खास झुकाव देखा जाता है। इस बात को वह खुद कई मौकों पर जाहिर करती दिखाई दी हैं। एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म ‘उड़ता तीर’ में देखा गया था।

यह भी पढ़ें- सारा अली खान को प्रसाद बताकर अक्षय कुमार ने दे दिया था लहसुन, अमिताभ बच्चन की घड़ी के साथ भी की थी हरकत