अभिनेत्री अमृता सिंह किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। 9 फरवरी को एक्ट्रेस अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उनकी बेटी और एक्ट्रेस सारा अली खान का पोस्ट चर्चा में आ गया है। अमृता के लिए सारा की स्पेशल पोस्ट ने फैंस का भी दिल जीत लिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने अपनी मॉमी जान के लिए पोस्ट में क्या कुछ लिखा है।
सारा अली खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अमृता सिंह के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में मां-बेटी की खूबसूरत बॉन्ड बेहद प्यारी लग रही है। उनके साथ कुछ फोटोज में इब्राहिम अली खान भी नजर आए। इन तस्वीरों में से कुछ में सारा वेकेशन पर नजर आईं, तो कुछ में अपनी मां के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिखाई दी। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी मां अमृता सिंह को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई भी दी, जिससे उनके फैंस भी इंप्रेस हुए।
सारा अली खान ने मां पर लुटाया प्यार
मां संग खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए सारा अली खान ने लिखा, ‘हैप्पिएस्ट बर्थडे मॉमी जान। पूरी दुनिया मैं में सबसे ज्यादा प्यार आपसे करती हूं। सारा ने पोस्ट में अपनी मां को ट्रेवलिंग का अपने सबसे बड़ा पार्टनर और बडी भी बताया है। सारा की पोस्ट से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि अमृता सिर्फ उनकी मां ही नहीं, बल्कि दोस्त भी हैं।’
यह भी पढ़ें: ‘यह बकवास अटकलें हैं’, प्रकाश राज ने ‘स्पिरिट’ से बाहर होने की खबरों को खारिज किया, बोले- शूटिंग शुरू भी नहीं की
सारा अली खान की पोस्ट पर फैंस ने भी रिएक्शन दिए और एक्ट्रेस और उनकी मां को हमेशा ऐसे ही खुश रहने की दुआएं दी हैं। कुल मिलाकर सभी सारा अली और अमृता सिंह की क्यूट फोटोज की तारीफ कर रहे हैं। अमृता के फिल्मी करियर की बात करें, तो उन्होंने बेताब, मर्द, खुदगर्ज, तूफान जैसी फिल्मों में काम किया है। पर्सनल जिंदगी की बात करें, तो अमृता ने करियर के पीक पर सैफ अली खान से शादी की। शादी से दोनों के दो बच्चे सारा और इब्राहिम हैं। लेकिन, शादी के कुछ साल बाद दोनों के रिश्तों में दूरियां बढ़ गई और उन्होंने तलाक ले लिया। हालांकि, अमृता ने दूसरी शादी नहीं रचाई, लेकिन सैफ अली खान ने करीना कपूर से दूसरी शादी कर ली।
