हरियाणा की मशहूर गायिका और बिग बॉस फेम सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि वीर साहू ने कई बार उनके साथ मारपीट की और सार्वजनिक जगहों पर भी अभद्र व्यवहार किया।

मामले की सुनवाई के दौरान पेश किए गए वीडियो, ऑडियो और अन्य सबूतों के आधार पर दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट ने सपना चौधरी को अंतरिम राहत देते हुए वीर साहू को अगली सुनवाई तक उनके संपर्क में आने या उनके पास जाने से रोक दिया है।

महिला कोर्ट ने हरियाणवी गायिका सपना चौधरी को उनकी आगामी फिल्म मोमाकू के प्रीमियर से पहले घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम के तहत अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है।

यह भी पढ़ें: कौन थीं कुमुद राणे, जिसे अंतिम विदाई देते वक्त रो पड़े सलमान खान?

यह मामला सपना चौधरी द्वारा महिला कोर्ट में दायर याचिका के बाद सामने आया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति ने कई बार उनके साथ मारपीट की और सार्वजनिक स्थानों पर भी हंगामा किया। सपना ने कोर्ट को बताया कि वह पति का घर छोड़ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: नारद मुनि से खूंखार विलेन तक: जीवन की अनोखी एक्टिंग जर्नी, यादगार है उनकी कहानी

सपना चौधरी और वीर साहू ने साल 2020 में गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज की थी। शादी से पहले दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। इस कपल के दो बेटे हैं। उनके बड़े बेटे का जन्म 2020 में हुआ था, जबकि छोटे बेटे का जन्म 2024 में हुआ।