Chetak Screen Awards 2026: मुंबई में 5 अप्रैल की रात सितारों से सजी एक शानदार शाम देखने को मिली, जब चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 पूरे भव्य अंदाज़ में आयोजित हुआ। इस मौके पर सान्या मल्होत्रा ने फिल्म Mrs. में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर (फीमेल) – OTT फिल्म का अवॉर्ड जीतकर खास पहचान बनाई।
इस कैटेगरी में कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जहां दिग्गजों और नए कलाकारों के बीच टक्कर थी। नामांकित अभिनेत्रियों में फातिमा सना शेख (आप जैसा कोई), राधिका आप्टे (सिस्टर मिडनाइट), सबा आज़ाद (सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज़), मिया मेल्ज़र (स्टोलन), फरीदा जलाल (द ग्रेट शम्सुद्दीन फैमिली) और श्रेय चौधरी (द मेहता बॉयज़) शामिल थीं। यह अवॉर्ड जोया अख्तर ने सान्या को प्रदान किया, जो शाम का यादगार पल बन गया।
इस स्टार-स्टडेड समारोह की मेज़बानी आलिया भट्ट ने की, जबकि जाकिर खान और सुनील ग्रोवर ने अपनी कॉमेडी से माहौल को हल्का-फुल्का बनाए रखा। वहीं, वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने भी कार्यक्रम में अपनी खास मौजूदगी दर्ज कराई।
Chetak Screen Awards 2026: गुलजार ने गुस्ताख इश्क के ‘उल जुलूल इश्क’ के लिए सर्वश्रेष्ठ गीत का पुरस्कार जीता, रसूल पुकुट्टी ने रिसीव किया अवॉर्ड
चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स, जिसे इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप द्वारा स्थापित किया गया है, भारत के सबसे भरोसेमंद फिल्म अवॉर्ड्स में से एक माना जाता है। यहां विजेताओं का चयन पूरी तरह योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है।
इस साल के अवॉर्ड्स में नामांकन और विजेताओं का फैसला स्क्रीन अकादमी ने किया, जो 53 फिल्मकारों, कलाकारों और सांस्कृतिक विशेषज्ञों का एक स्वतंत्र और गैर-लाभकारी समूह है। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए पहले फिल्मों की शॉर्टलिस्टिंग की गई, फिर सदस्यों ने एक तय ढांचे के तहत वोटिंग की।
यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफोर्निया की डॉ. प्रिया जैकुमार द्वारा तैयार इस फ्रेमवर्क में क्रिएटिविटी, क्राफ्ट, इनोवेशन, एंगेजमेंट और परफॉर्मेंस की गुणवत्ता जैसे मानकों पर फिल्मों का मूल्यांकन किया गया।
स्क्रीन अकादमी के सदस्यों में इंडस्ट्री के कई बड़े नाम शामिल हैं, जैसे शूजित सरकार, दीपा मेहता, श्रीराम राघवन, गुनीत मोंगा कपूर, करण जौहर, राजकुमार हिरानी, रेसुल पूकुट्टी और विद्या बालन आदि।
