कुंभ मेला गर्ल जिसे लेकर फिल्ममेकर सनोज मिश्रा फिल्म बना रहे थे, अब विवादों में घिर गए हैं। कुंभ मेला गर्ल मोनालिसा ने ही उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि मोनालिसा ने कोच्चि में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सनोज मिश्रा ने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की। अब इन सभी आरोपं पर फिल्ममेकर का बयान सामने आया है।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। वीडियो में उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मोनालिसा से जुड़े ‘लव जिहाद’ मामले के सामने आने के बाद वह देशभर में इसके खिलाफ अभियान चला रहे थे, जिसे लोगों का समर्थन भी मिला। लेकिन अब हालात बदलते दिख रहे हैं। उनके मुताबिक, कुछ लोग मिलकर उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं और मोनालिसा को भी उनके खिलाफ बोलने के लिए प्रभावित किया जा रहा है, जिससे सोशल मीडिया पर उनके बारे में गलत बातें फैलाई जा रही हैं।
अपने वीडियो में उन्होंने कहा, “देशवासियों को मेरा नमस्कार और सादर प्रणाम। जैसा कि आप पिछले कुछ दिनों से देख रहे हैं, मोनालिसा के ‘लव जिहाद’ से जुड़े मामले के सामने आने के बाद मैंने इसके खिलाफ और पीड़ित परिवार के समर्थन में देशभर में एक अभियान शुरू किया था। लोगों ने इसे सराहा और पूरा साथ भी दिया। लेकिन अब हालात कुछ बदलते नजर आ रहे हैं। मेरा कहना है कि जिहादी तत्वों के साथ-साथ केरल के कुछ क्रिश्चियन मिशनरी भी अब एकजुट होकर मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं। आज आप देख सकते हैं कि उस लड़की को सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ बोलने के लिए उकसाया जा रहा है और मेरे बारे में बेबुनियाद बातें फैलाई जा रही हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “इसी तरह जिहादी लोगों का ब्रेनवॉश करते हैं और उन्हें कहां तक ले जाते हैं, यह आप देख सकते हैं। यही वही लड़की है जिसे मैं पढ़ाया करता था। मेरे अपने बच्चे मुझसे नाराज हो जाते थे कि मैं उन्हें कम और मोनालिसा को ज्यादा समय क्यों देता हूं। इतना लगाव था मेरा उसके साथ, और आज हालात यहां तक पहुंच गए हैं। अब मैं उस पिता का दर्द भी समझ सकता हूं, जिसकी बेटी यानी मोनालिसा कह रही है कि उसे मुझसे जान का खतरा है। लेकिन मेरे खिलाफ लगाए जा रहे आरोप और यह पूरा घटनाक्रम मेरे लिए कोई बड़ी बात नहीं है। मैं हर परिस्थिति से लड़ने में सक्षम हूं और कभी भी जिहादियों या देशद्रोहियों के सामने झुकने वाला नहीं हूं।”
उन्होंने यह भी कहा, “आज मैं आप सब से वादा करता हूं कि जिस तरह प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मेरे खिलाफ बातें फैलाई गई हैं, उसे पूरा देश और दुनिया देख रही है। लोग इसलिए देख रहे हैं क्योंकि इससे पहले हर वीडियो में मोनालिसा ने मेरे बारे में सिर्फ अच्छी बातें ही कही थीं। केरल में, जहां बड़े नेता खुले तौर पर ऐसे रिश्तों को बढ़ावा दे रहे हैं और ‘The Real Kerala Story’ जैसे पोस्टर जारी किए जा रहे हैं, यह सब सनातन को बदनाम करने और उस पर दाग लगाने की कोशिश है। जय हिंदू राष्ट्र।ठ
वीडियो के अंत में उन्होंने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेने की अपील की और कहा कि उन्हें और उनके परिवार को धमकियां मिल रही हैं। साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा, “साथियों, हो सकता है कि यह मेरा आखिरी वीडियो हो।”
यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने पर लगा था फिल्मों की एडिटिंग में दखल का आरोप, अवॉर्ड शो में दिया जवाब
मोनालिसा ने लगाये आरोप
मोनालिसा ने कहा, “सनोज मिश्रा कोई अच्छा इंसान नहीं है, मुझे दस बार ऐसे-ऐसे टच किया… वहां मैंने अपनी फैमिली वालों को बोला कि सनोज मिश्रा ने टच किया। मेरी फैमिली ने वहां मेरा साथ नहीं दिया। मुझे पता है कि मुझ पर क्या बीती है क्या नहीं? मेरे साथ अन्याय हुआ है मुझे सिर्फ और सिर्फ इंसाफ चाहिए। सनोज मिश्रा ने मुझे दो बार टच किया और मैंने अपनी पूरी फैमिली को बोला। लेकिन परिवार ने कहा कि ये तुम्हारी पहली मूवी है।” पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
