सदियों से सोमनाथ मंदिर सिर्फ एक प्रार्थना की जगह नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता की कभी न हारने वाली हिम्मत का प्रतीक रहा है। अब जल्द ही बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली इस पर फिल्म लेकर आने वाले हैं। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब भंसाली इतिहास से जुड़े किसी मुद्दे पर मूवी बना रहे हों, इससे पहले भी उन्होंने ‘पद्मावत’ समेत कई फिल्मों का निर्माण किया है।
भंसाली ने मिलाया केतन मेहता के साथ हाथ
फिल्ममेकर ने इस बार अपनी इस मूवी के लिए केतन मेहता के साथ हाथ मिलाया है और अब यह दोनों मिलकर भारत के इस ऐतिहासिक अध्याय को भव्यता के साथ पर्दे पर लाने की तैयारी कर रहे हैं। ग्रैंड कहानी और इतिहास से जुड़ी फिल्मों के लिए मशहूर इन दोनों मेकर्स का साथ आना इस बात का इशारा है कि महमूद गजनी द्वारा सोमनाथ पर किए गए हमलों और मंदिर की जीत की कहानी को बहुत ही गहराई से दिखाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: OTT Watchlist: ‘अस्सी’ ही नहीं, तापसी पन्नू की इन फिल्मों ने बदली है समाज की सोच; ओटीटी डिटेल्स करें नोट
कितनी बार हुए सोमनाथ मंदिर पर हमले?
इसके अलावा क्या आप जानते हैं कि सोमनाथ मंदिर पर लगभग छह सदियों तक बार-बार हमले हुए? इतिहास में दर्ज सबसे बड़ा हमला 1026 ईस्वी में महमूद गजनी ने किया था। ऐतिहासिक दस्तावेजों के मुताबिक, उस वक्त मंदिर को लूटा गया, ज्योतिर्लिंग को नुकसान पहुंचाया गया और वहां से बेहिसाब संपत्ति ले जाई गई थी। वहीं, इतिहास के पन्नों को पलटें तो 1299 ईस्वी में अलाउद्दीन खिलजी के जनरल उलग खान ने मंदिर पर फिर से हमला किया था और कहा जाता है कि वह मूर्ति को अपने साथ दिल्ली ले गया था।
औरंगजेब ने भी पहुंचाया मंदिर को नुकसान
हमलों का यह सिलसिला यहीं नहीं थमा। 1395 ईस्वी में जफर खान ने एक और हमला किया और फिर 1451 ईस्वी में महमूद बेगड़ा ने भी मंदिर को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद 1665 ईस्वी में औरंगजेब के शासनकाल के दौरान मिले आदेशों के बाद मंदिर को एक बार फिर तोड़ा गया। हर हमले ने गहरे जख्म दिए, लेकिन सोमनाथ हर बार फिर से उठ खड़ा हुआ उसे बार-बार बनाया गया, संवारा गया और आज भी वह करोड़ों की आस्था का केंद्र है।
‘जय सोमनाथ’ के जरिए भारतीय इतिहास का वो सबसे बड़ा हिस्सा सामने आ रहा है जिसे आज तक किसी ने पर्दे पर नहीं दिखाया। महमूद गजनी के हमलों की इस कहानी को अब संजय लीला भंसाली और केतन मिलकर बड़े पर्दे पर उतारने वाले हैं।
इन फिल्मों का इतिहास भी दिखा चुके हैं भंसाली
बता दें कि संजय लीला भंसाली ‘जय सोमनाथ’ से पहले भी इतिहास से जुड़े कई मुद्दों को कहानी में पिरोकर लोगों के सामने पेश कर चुके हैं। इसमें एक नाम ‘पद्मावत’ का है। इस मूवी में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह की जोड़ी नजर आई थी। फिल्म में देखने को मिला कि रानी पद्मावती (पद्मिनी) चित्तौड़ के राजा रावल रतन सिंह की अत्यंत सुंदर रानी थीं।
वहीं, दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी ने उनके सौंदर्य के प्रति आकर्षित होकर चित्तौड़ पर आक्रमण किया। राजा रतन सिंह की वीरगति के बाद, रानी पद्मावती ने अपनी आन-बान के लिए हजारों राजपूत महिलाओं के साथ जौहर कर लिया। इसके अलावा उन्होंने ‘हीरामंडी’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ फिल्में भी बनाई, जो रियल इंसिडेंट पर बेस्ड थीं।
यह भी पढ़ें: ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने एक शहर में’ फिल्म का कलेक्शन
शुक्रवार को सिनेमाघरों में दो फिल्में रिलीज हुई, जिसमें एक तापसी पन्नू स्टारर ‘अस्सी’ और दूसरी सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘दो दीवाने एक शहर में’ थी। चलिए जानते हैं कि इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाया। इसे विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
