हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली ने 24 फरवरी 2026 को अपना 63वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। आज सुबह से ऐसी खबरें आ रही थीं कि संजय लीला भंसाली को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मगर निर्देशक की टीम ने इसे गलत कहा है।
संजय लीला भंसाली की टीम ने इन खबरों को बेसलेस करार दिया है और इसे सिर्फ अफवाह किया है। टीम ने बताया कि निर्देशक रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे।
टीम ने स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा है,
”एसएलबी (संजय लीला भंसाली) के अस्पताल में भर्ती होने की खबरें पूरी तरह से गलत और निराधार हैं। इनमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। हमारा आपसे अनुरोध है कि कृपया ऐसी किसी भी खबर को न चलाएं, क्योंकि इनका कोई सत्यापित स्रोत नहीं है।”
संजय लीला भंसाली के परिवार की तरफ से भी बयान आया है और उन्होंने भी इन अफवाहों का खंडन करते हुए जानकारी दी है कि वे सिर्फ रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे और बिल्कुल ठीक हैं।
पर्सनल जेट से आलीशान घर तक; जानें रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा में कौन है ज्यादा अमीर
पारिवारिक बयान
“मिस्टर संजय लीला भंसाली बिल्कुल ठीक हैं। वे रूटीन चेक-अप के लिए गए हैं और चिंता का कोई कारण नहीं है।
हम सभी के द्वारा दिखाए गए प्यार, देखभाल और चिंता की तहे दिल से सराहना करते हैं। आपके निरंतर समर्थन और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।”

वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय लीला भंसाली आलिया भट्ट के साथ अपनी फिल्म लव एंड वॉर में व्यस्त हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी लीड रोल में हैं।
