Sanjay Dutt, Madhuri Dixit: बॉलीवुड की मशहूर लेकिन अधूरी प्रेम कहानियों में एक नाम माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की प्रेम कहानी का भी है। 1990 में फिल्म ‘थानेदार’ के सेट पर हुई मुलाकात आगे चलकर प्यार में बदल जाएगी ये शायद उन दोनों को भी नहीं पता था। दोनों की कैमिस्ट्री इतनी शानदार थी कि उनकी जोड़ी हिट हो गई और फिर दोनों ने फिल्म ‘साजन’ में साथ काम किया। यहां से दोनों के बीच प्यार ने जगह ली।

यह भी पढ़ें- 1965 का ये गाना उनके लिए जो बुढ़ापे में भी हमसफर से प्यार जताना नहीं भूलते, 3 मिनट 24 सेकेंड का सबसे यादगार गीत

ये फिल्म और इस फिल्म से जुड़े लोग माधुरी और संजय के प्यार के गवाह बने। सेट पर मौजूद सभी लोगों को उनके बीच की नजदीकियां साफ नजर आती थीं। दोनों को एक-दूसरे के साथ समय बिताना बेहद अच्छा लगता था। माधुरी और संजय के बीच की नजदीकियों की खबरें संजय की पत्नी रिचा शर्मा को काफी परेशान भी करती थीं।

एक्शन हीरो बना डाला लंगड़ा हीरो

अब फिल्म ‘साजन’ के निर्देशक ने सेट का एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि संजय दत्त अक्सर माधुरी के शॉट्स को कैमरे पर चेक किया करते थे। फिल्म ‘साजन’ के निर्देशक लॉरेंस डिसुजा विक्की ललवानी के साथ बातचीत करते हुए बताया कि ‘उस जमाने में संजू बाबा एक्शन हीरो था और उसके बाद हम लोगों ने इस फिल्म में उन्हें एक्शन छोड़कर लंगड़ा बना दिया। लोगों ने कह दिया था कि ये फिल्म तो चलेगी ही नहीं, लोगों ने मुझे पागल बोलना शुरू कर दिया था। एक्शन हीरो को लंगड़ा बना कर रख दिया।’

फिल्म ‘साजन’ के निर्देशक का माधुरी-संजू बाबा पर बयान

आगे निर्देशक ने संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के रोमांस पर बात करते हुए कहा कि’ उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता था।’ होस्ट ने उनसे पूछा कि क्या ये सच है कि दोनों का रोमांस आपकी फिल्म से शुरू हुआ था। इस पर लॉरेंस ने कहा- ‘हम लोगों ने कभी ध्यान नहीं दिया इस बारे में, क्योंकि हम लोगों की शूटिंग में मस्ती बहुत होती थी, फिल्म की शूटिंग कब खत्म हुई पता ही नहीं चला। हमें मस्ती में ध्यान ही नहीं गया।’

यह भी पढ़ें- जब अमिताभ बच्चन की एक भूल जीनत अमान पर पड़ गई भारी, सेट पर रो-रोकर हुआ था बुरा हाल | CineGram

उन्होंने बताया कि ‘वह फिल्म में डायरेक्टर होने के साथ-साथ कैमरामैन भी थे। संजू बाबा कभी कभी आकर माधुरी के क्लोज शॉट आकर देखते थे। बाद में लोगों ने बहुत बोला लेकिन मुझे सच में नहीं पता चला। मैं फिल्म बनाने में मस्त था।’

माधुरी-संजय दत्त के प्यार का अंत

साल 1993 में जब संजय दत्त को अरेस्ट किया गया तो लॉरेंस काफी हैरान थे। उस समय माधुरी ने साफ तौर पर संजय दत्त से दूरी बना ली थी। उसी समय उन्होंने संजय से ब्रेकअप कर लिया था और रिश्ता रखने से मना कर दिया था। इन सभी बातों पर निर्देशक ने कहा कि ये सब उन्होंने न्यूज में सुना था, लेकिन इस बात उन्होंने साफ किया कि संजय दत्त बार बार माधुरी के क्लोज शॉट्स को देखा करते थे।

जब शादी करने वाले थे माधुरी-संजय

कहा जाता है कि संजय ने एक बार ये तक कह दिया था कि अगर उन्हें इंडस्ट्री की किसी एक्ट्रेस से शादी करनी होगी तो वह माधुरी से शादी करेंगे। हालांकि ऐसा कभी हो ना सका। दोनों का रिश्ता इतना आगे बढ़ गया कि खबरें ये आने लगीं कि संजय दत्त अपनी पत्नी रिचा को छोड़कर माधुरी से शादी करने जा रहे हैं। साल 1993 में संजय दत्त के अरेस्ट के बाद माधुरी ने उनसे दूरी बना ली थी।