बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा दर्शक उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानना काफी पसंद करते हैं। उन्होंने शेखर सुमन के साथ बातचीत में अपनी पत्नी के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्होंने मान्यता को पहली बार पालने में देखा था क्योंकि वह उनसे 20 साल बड़े हैं।
यहां इस बातचीत में एक्टर ने अपनी बेटी के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की और पत्नी की तारीफ करते हुए बताया कि कैसे वह मुश्किल समय में उनके साथ खड़ी रही थीं।
1993 के मुंबई बम धमाकों से जुड़े मामले में गिरफ्तारी और जेल जाने से लेकर कई शादियों और नशे की लत तक, अभिनेता संजय दत्त का जीवन अक्सर विवादों में घिरा रहा है। हाल ही में शेखर सुमन के साथ बातचीत में संजय दत्त ने अपनी निजी जिंदगी और परिवार के बारे में खुलकर बात की।
यह भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित के केबीसी मराठी में आने वाले थे नाना पाटेकर, नहीं हो पाया मुमकिन, अब दिखेंगी सोनाली बेंद्रे
पत्नी मान्यता के बारे में संजय ने क्या कहा
अपनी पत्नी मान्यता के बारे में बात करते हुए संजय ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए बताया कि मान्यता अक्सर उनसे कहती हैं कि उन्होंने उन्हें तब देखा था, जब वह प्रैम में थीं। संजय दत्त और मान्यता की उम्र में करीब 20 साल का अंतर है। दोनों की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे उनका रिश्ता प्यार में बदल गया।
नरगिस से की तुलना
मान्यता की तारीफ करते हुए संजय ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में मान्यता जैसी मां और पत्नी बहुत कम देखी हैं। उन्होंने कहा कि अपनी मां के बाद उन्होंने मान्यता को ही देखा है जो एक ऐसी महिला हैं, जो हर मुश्किल परिस्थिति में चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी रहीं।
संजय ने कहा कि चाहे जेल जाने का मुश्किल दौर हो या जिंदगी की कोई और चुनौती, मान्यता ने हमेशा उनका साथ दिया और हर हाल में उनके साथ मजबूती से खड़ी रहीं।
बेटी त्रिशाला के बारे में संजय दत्त ने क्या कहा
इस दौरान उन्होंने अपनी पहली पत्नी और दिवंगत अभिनेत्री ऋचा शर्मा से हुई बेटी त्रिशाला दत्त के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की। उन्होंने कहा त्रिसाला अब 38 साल की हो चुकी हैं और न्यू यॉर्क में रहती हैं। वह बड़ी और समझदार है और वहां बहुत से काम करती है।
यह भी पढ़ें- ‘हनुमान अंश’ का 500 करोड़ कमाना हुआ मुश्किल, नीब करौरी बाबा की फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज
उन्होंने ये भी कहा, ‘हमारे बीच कुछ समय के लिए दूरियां आ गई थीं। इसके पीछे कई वजहें थीं, जिनमें यहां चल रहा मेरा केस भी शामिल था। इसके अलावा, वे नहीं चाहते थे कि बेटी की कस्टडी मेरे पास रहे’।
